फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान का पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च, स्वामी ओम की उड़ाई खिल्ली, शूटिंग में खूब हुई 'भसूड़ी'

Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
हर्षिता
हर्षिता Updated Tue, 17 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Music Video Bhasoodi Launched With Singer Sonu Thukral
Hina Khan
100 में से तुझे अंडा मिलेगा

मेरे बाल देख तन्ने गंजा मिलेगा
मैं करीना कपूर जैसी ढूढ़ूंगा पर
तन्ने स्वामी ओम जैसा बंदा मिलेगा...


हिना खान का पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हो गया है। गाने में विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम का मजाक उड़ाया गया है।
 
Hina Khan Music Video Bhasoodi Launched With Singer Sonu Thukral
Hina Khan

हिना खान की 'भसूड़ी' को सोनू ठुकराल ने गाया है। वहीं, परधान ने रैप किया है। गाने के वीडियो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो एक साथ दो-दो लड़कों को डेट करती है, उनसे महंगे तोहफे लेती है पर मौका मिलते ही एक अमीरजादे के साथ चली जाती है। यही वजह है कि उस लड़की का आशिक उसे बद्दुआ देता है कि उसे स्वामी ओम जैसा जीवनसाथी मिलेगा!

Hina Khan Music Video Bhasoodi Launched With Singer Sonu Thukral
Hina Khan - फोटो : Instagram
टीवी की आदर्श बहू को कैसे मिला 'चालू' लड़की का रोल?

हिना खान ने पूरे आठ साल पर टीवी की आदर्श बहू 'अक्षरा' का किरदार निभाया। मगर 'भसूड़ी में वह ऐसी लड़की के किरदार में दिखीं  जो रिश्ते के प्रति जरा सा भी ईमानदार नहीं है। आखिर क्या सोचकर म्यूजिक वीडियो के मेकर्स ने हिना को यह ऑफिर दिया?

गायक सोनू ठुकराल ने बताया कि हिना खान को 'बिग बॉस-11' की वजह से यह काम मिला। उन्होंने कहा, 'जब गाने के वीडियो शूट की तैयारी चल रही थी, तब उनकी और निर्माताओं की नजर हिना खान पर गई जो उन दिनों 'बिग बॉस' में नजर आ रही थीं।' गायक ने बताया कि शो में हिना खान का बोल्ड और स्टाइलिश अवतार देखकर उनकी टीम इतनी प्रभावित हुई कि तभी फैसला ले लिया गया कि शो खत्म होते ही उन्हें अप्रोच किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Music Video Bhasoodi Launched With Singer Sonu Thukral
Hina Khan
शूटिंग के वक्त खूब हुई भसूड़ी
हिना खान ने पंजाब के पटियाला में 'भसूड़ी' की शूटिंग की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार भसूड़ी हुई, यानि काम में परेशानी हुई। उन्होने कहा, ' शूटिंग के पहले दिन ही मुझे बहुत फीवर हो गया। यही नहीं, बारिश भी इतनी तेज होने लगी की पूरे सेट को दूसरे जगह शिफ्ट करना पड़ा।' 
 
विज्ञापन
Hina Khan Music Video Bhasoodi Launched With Singer Sonu Thukral
Hina Khan

ऐसे पड़ा 'भसूड़ी' नाम
भसूड़ी शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर उत्तर भारत, खासकर पंजाब और दिल्ली में किया जाता है। काम बिगड़ने या फंसने पर लोग इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जब गायक सोनू ठुकराल से पूछा गया कि उन्होंने अपने इस अलबम का नाम भसूड़ी क्यों रखा तो उन्होंने एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं गाना लिख रहा था तो कोई पंचलाइन नहीं मिल रही थी। तभी मेरे मुंह से निकला भसूड़ी पै गई। गायक ने बताया कि तभी उन्हें ख्याल आया कि उन्हें अपना गाना इसी शब्द के ईर्द-गिर्द तैयार करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed