बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अपनी प्रेम कहानी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस शो के साथ ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी और आज भी दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। आसिम और हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अब हाल ही में इस खूबसूरत कपल को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसमें दोनों के सगाई कर लेने की बात कही जा रही है।
2 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : Instagram
हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक डायमंड रिंग की तस्वीर साझा की थी।
3 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब हिमांशी की इस तस्वीर को देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है। दरअसल फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि क्या ये सगाई की अंगूठी है जो आसिम ने हिमांशी को पहनाई है? हालांकि हिमांशी और आसिम दोनों की तरफ से ही इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उनकी सगाई की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।
4 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : Instagram
वहीं फैंस इस अंगूठी को देखकर दोनों के शादी की खबरों के कयास लगा रहे हैं। बता दें कि आसिम और हिमांशी की जोड़ी बिग बॉस 13 में बनी थी। उस वक्त शो में भी आसिम और हिमांशी का लुकी छिपी वाला प्यार फैंस को काफी पसंद आता था। अक्सर बिग बॉस में बनी जोड़ियां बाहर निकलने के बाद टूट जाती हैं, लेकिन हिमांशी और आसिम अभी तक साथ हैं।
5 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसिम और हिमांशी ने अपने भविष्य की खबरों को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ साझा नहीं की है, लेकिन डायमंड रिंग ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। हालांकि कुछ समय पहले हिमांशी ने साफ कर दिया था कि आसिम और उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। बता दें कि आसिम और हिमांशी कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में भी साथ नजर आ चुके हैं।