{"_id":"60462a641836d4100a473e04","slug":"hema-malini-gets-emotional-after-watching-esha-deol-special-message-in-indian-idol-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी ईशा देओल का खास संदेश सुन भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'धर्मेंद्र जी हैं इन खुशियों की वजह'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बेटी ईशा देओल का खास संदेश सुन भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'धर्मेंद्र जी हैं इन खुशियों की वजह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पूरे देश भर से टैलेंटेड कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस हफ्ते शो में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी शामिल हुईं थीं। शो के सारे कंटेस्टेंट्स ने हेमा मालिनी पर फिल्माए गाने गाकर उनका दिल जीत लिया था। वहीं दूसरी तरफ शो में एक ऐसा पल आया जब हेमा मालिनी की आंखें नम हो गईं। उनके भावुक हो जाने की वजह उनकी बेटी ईशा देओल का अपनी मां के लिए खास मैसेज रही।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते इंडियन आइडल को शो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की सदाबहार गानों और उनसे जुड़ी यादों से सराबोर था। इसी बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि हेमा जी हम सभी के लिए खास हैं और आज उनके किसी खास ने उनके लिए विशेष संदेश भेजा है। इसके तुरंत बाद ईशा देओल की वीडियो स्क्रीन पर चलती है जिसे देखकर हेमा मालिनी भावुक हो जाती हैं।
3 of 5
हेमा मालिनी, ईशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल ने अपनी मां के लिए कहा कि 'मम्मी की लाइफ जर्नी जो मैंने देखी, मुझे नहीं लगता कि किसी ने इतनी करीबी से देखी होगी। आप सब लोगों के लिए हेमा जी एक ड्रीम गर्ल हैं और वह ड्रीम गर्ल हमेशा 'ड्रीम गर्ल' ही रहेंगी लेकिन हम लोगों के लिए वह सिर्फ ड्रीम गर्ल नहीं है, वह हमारी अम्मा हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ देखा है और उनके साथ हमने भी वह सब देखा।'
ईशा आगे बताती हैं कि 'जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है तो वह हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल समय था। विदाई का समय जब आया तो उस वक्त मम्मी डंटकर खड़ीं थीं लेकिन जब मैं चली गई तब उनका फोन और वो जोर-जोर से रो रही थीं।' ईशा की यह बातें सुनकर हेमा मालिनी खुद पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं।
वीडियो खत्म हो जाने के बाद हेमा मालिनी कहती हैं कि 'ईशा और आहना मेरी बहुत ही प्यारी बेटियां हैं। वह हमेशा मेरे साथ रहती हैं। उनकी शादी के बाद ऐसे लग रहा हैं कि वो मेरे लिए दो बेटे लेकर आईं हैं।' अंत में हेमा मालिनी अपने दोनों दामादों की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि यह सारी खुशियां देने वाला एक ही इंसान हैं और वो धर्मेंद्र जी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।