क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने बीते दिनों प्रशंसकों को खुशखबरी दी। कपल ने बताया कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अब हार्दिक और नताशा ने नए मेहमान के आने की खुशी में उसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हार्दिक पांड्या और नताशा ने होने वाले बच्चे के लिए शुरू की तैयारियां, साझा की तस्वीर
हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी। हार्दिक ने सॉफ्ट टॉय के साथ तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लिखा- 'सो नहीं रहा हूं बस चेक कर रहा हूं कि हमारे बच्चे के लिए यह खिलौना सही होगा कि नहीं।'
हार्दिक पांड्या का यह अंदाज देख उनके प्रशंसक उन्हें होने वाला परफेक्ट डैड बता रहे हैं। हार्दिक पांड्या का केयरिंग नेचर यही दर्शाता भी है। इसके अलावा हार्दिक इन दिनों नताशा का भी खूब ख्याल रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने नताशा को फूलों का गुलदस्ता दिया था जिसे देख वो काफी खुश हो गई थीं।
नताशा ने तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और लिखा था कि 'तुम हमेशा मेरे रहोगे।' तस्वीर में हार्दिक, नताशा को गुलदस्ता देते हुए नजर आए। बता दें कि हाल ही में नताशा और हार्दिक ने बेबी शावर कार्यक्रम का आयोजन किया था। तस्वीर में नताशा बिंदास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
You will forever be my always.❤️ @hardikpandya93 🥰 🌹🌹🌹🌹
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
इस साल जनवरी में हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाती नजर आई थीं।
International Yoga Day 2020: शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर तक, योग के सहारे खुद को फिट रखती हैं ये छह अभिनेत्रियां