फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए मोटी रकम लेती हैं शिवांगी जोशी, जगुआर की करती हैं सवारी

Tue, 18 May 2021 11:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 May 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shivangi Joshi yeh rishta kya kehlata hai Actress
shivangi joshi - फोटो : instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi Birthday) का आज जन्मदिन है। शिवांगी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। शिवांगी का जन्म 18 मई 1995 को पुणे में हुआ था। वे टीवी की दुनिया की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। बीती रात से ही एक्ट्रेस को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इतना ही नहीं सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (yeh rishta kya kehlata hai) के सेट पर भी शिवांगी जोशी को सरप्राइज मिला है। गुजरात में शिवांगी ने अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग गुजरात में ही हो रही है। सेट पर शिवांगी जोशी अपने बाकी को-स्टार्स के साथ भी जश्न मनाती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Happy Birthday Shivangi Joshi yeh rishta kya kehlata hai Actress
Shivangi Joshi - फोटो : twitter
शिवांगी जोशी ने 2013 में टीवी शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनके किरदार को काफई पसंद किया गया था। हालांकि शिवांगी को पहचान टीवी सीरियल 'बेइंतहा' में निभाए गए 'आयत' के रोल से मिली थी।
Happy Birthday Shivangi Joshi yeh rishta kya kehlata hai Actress
Shivangi Joshi - फोटो : social media

'बेइंतहा' के बाद शिवांगी 'बेगुसराय' में भी दिखाई दीं। इस सीरियल में उन्होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था। इसके बाद साल 2016 से ही वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही ये शो टीआरपी में भी जगह बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shivangi Joshi yeh rishta kya kehlata hai Actress
शिवांगी जोशी

खबरों की मानें तो शिवांगी तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए मोटी रकम दी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवांगी एक दिन का 40000 रूपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें मंहगी गाड़ियों में भी घूमने का शौक है। शिवांगी के पास लेटेस्ट मॉडल की जगुआर है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन
Happy Birthday Shivangi Joshi yeh rishta kya kehlata hai Actress
shivangi joshi - फोटो : instagram

शिवांगी का नाम मोहसिन खान के साथ भी जुड़ चुका है। मोहसिन और शिवांगी ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि ये भी खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मोहसिन ने बताया था कि अब वह और शिवांगी जोशी साथ में नहीं हैं लेकिन उनकी दोस्ती आज भी देखी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed