बंगलुरु के मल्लेश्वर में हुए एक शो के ऑडिशन में प्रतियागियों से आपत्तिजनक सवाल पूछे गए जिसे लेकर ऑडिशन देने आए 100 से ज्यादा प्रतियोगी ने हंगामा कर जबरदस्त विरोध किया। प्रतियोगियों का आरोप है कि प्राइवेट एंटरटेनमेंट चैनल ने रियलिटी शो के ऑडिशन में भद्दे सवाल पूछे...
मल्लेश्वर के एक कॉलेज में हुए इस ऑडिशन में लड़कियों से पूछा गया कि क्या आपको सेक्स के बारे में पता है? इतना ही नहीं लड़कियों से ये भी कहा कि जो लड़का खड़ा है उसे किस करके बताइए। ऐसे ही कई आपत्तिजनक सवाल प्रतियोगियों से किए गए।
वहीं, इस बात की खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में जबरदस्त हंगामा मच गया। ऐसे में प्रतियोगी के परिवालों ने ऑडिशन वाली जगह पहुंच मामले को जानने की कोशिश की। वहीं, हालात बेकाबू होते देख पुलिस भी वहां पहुंच गई।
शो के ऑर्गनाइजर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि जिन लड़कियों का सिलेक्शन नहीं हुआ है वहीं ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑडिशन में ऐसे सवाल नहीं पूछे जाते। लड़कियों ने बताया कि ऑडिशन में पहले ही राउंड में उनसे कपड़े उतारने और किस करने को कहा। इस बात से हैरान लड़कियों ने कहा कि पहले ही राउंड में ऐसा करने को कह रहे हैं तो अगले राउंड में क्या होगा।
ऑडिशन में लड़कियों से उनके अफेयर और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी पूछा गया। वहीं, एक प्रतियोगी से कहा गया कि अगर तुम अपने कपड़े हमारे सामने बदलोगी तो तुम्हें अगले राउंड में ले लिया जाएगा। लड़की ये बात मीडिया को बता रही थी तभी शो का एक ऑर्गनाइजर वहां पहुंचा और लड़की से बोला अगर वे मीडिया को कुछ ना बताए तो वे शो में सिलेक्ट कर ली जाएगी।