फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghanshyam Nayak Funeral: 'नट्टू काका' को नम आंखों से 'जेठालाल' ने दी आखिरी विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंची तारक मेहता की टीम

Mon, 04 Oct 2021 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Oct 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Nayak aka nattu kaka Funeral dilip joshi munmun dutta asit modi bhavya gandhi TMKOC members spotted at actor's funeral
Ghanshyam Nayak Funeral - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehta ka ooltah chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshayam Nayak) का बीते रोज निधन हो गया। वे 76 साल के थे और पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। अप्रैल के महीने में घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम नायक फैंस के बीच नट्टू काका के नाम से फेमस थे। उनके निधन से तारक मेहता के फैंस को झटका लगा है। फैंस का कहना है कि अब कौन सेठजी से पगार बढ़ाने के लिए कहेगा।

तारक मेहता की पूरी टीम ने घनश्याम नायक को श्रद्धांजलि दी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांदिवली वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तारक मेहता की पूरी टीम उनके अंतिम दर्शन को पहुंची थीं। जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने नम आँखों से नट्टू काका को अंतिम विदाई दी।

Ghanshyam Nayak aka nattu kaka Funeral dilip joshi munmun dutta asit modi bhavya gandhi TMKOC members spotted at actor's funeral
Ghanshyam Nayak Funeral - फोटो : इंस्टाग्राम

बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने भी पोस्ट कर घनश्याम नायक को याद किया। इसके अलावा वे अंतिम संस्कार में शरीक होने भी पहुंची थीं। उनके चेहरे पर किसी अपने को खोने जैसा भाव साफ नजर आया।

Ghanshyam Nayak aka nattu kaka Funeral dilip joshi munmun dutta asit modi bhavya gandhi TMKOC members spotted at actor's funeral
Ghanshyam Nayak Funeral - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं दिलीप जोशी अंतिम संस्कार के दौरान भावुक दिखाई दिए। नट्टू काका और जेठालाल का 13 साल का सफर अब खत्म हो गया। हालांकि वे फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghanshyam Nayak aka nattu kaka Funeral dilip joshi munmun dutta asit modi bhavya gandhi TMKOC members spotted at actor's funeral
Ghanshyam Nayak Funeral - फोटो : इंस्टाग्राम

भव्य गांधी, तन्मय वेकारिया, असित मोदी समेत तारक मेहता की पूरी टीम ने घनश्याम नायक को श्रद्धांजलि दी। दिलीप जोशी उन्हें अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े।

विज्ञापन
Ghanshyam Nayak aka nattu kaka Funeral dilip joshi munmun dutta asit modi bhavya gandhi TMKOC members spotted at actor's funeral
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : twitter

घनश्याम नायक को पिछले साल अप्रैल महीने में कैंसर का पता चला था। लेकिन बावजूद इसके वह लगातार शूटिंग करते रहे थे। नट्टू काका का कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन हुआ था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह एक बार को कोरोना वायरस से बच भी जाएंगे लेकिन अगर उन्हें अभिनय से दूर रखा गया तो वह पक्का मर जाएंगे। उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा था कि वह अपने चेहरे पर मेकअप लगाकर दुनिया को अलविदा कहना चाहते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed