फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari Birthday: 12 साल की उम्र में की 500 रुपये की नौकरी, दूसरे पति अभिनव कोहली से भी नहीं बनी, 10 बिंदुओं में समझिये लड़ाई-झगड़े की कहानी

Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
A timeline of Shweta Tiwari's rift with ex-husband Abhinav Kohli Divorce, custody battle
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन है। वो 41 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही असफल रही। पहले पति राजा चौधरी और दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ उनका विवाद सुर्खियों में रहा। अभिनव कोहली के साथ तो उनकी कानूनी लड़ाई अब तक जारी है। 500 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता तिवारी इस वक्त करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। हाल ही में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उनकी जिंदगी का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है।



टीवी धारावाहिक कसौटी जिंदगी की खूबसूरत और प्यार करने वाली प्रेरणा के रूप में अपने दमदार अभिनय को साबित करने वाली श्वेता तिवारी को हाल ही में कोर्ट से उनके बेटे रेयांश की कस्टडी मिली है। जिसके बाद वो काफी खुश हैं।

12 साल की उम्र में की थी पहली नौकरी
श्वेता तिवारी जब 12 साल की थीं, तब उन्होंने पहली नौकरी की। इस नौकरी में उन्हें 500 रुपये दिये जाते थे। उन्होंने उस वक्त एक ट्रेवल एजेंसी के लिए काम किया था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनय की दुनिया की तरफ अपने कदम बढ़ाये। 2001 में आये एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिन्दगी की ने श्वेता तिवारी को घर-घर लोकप्रिय बना दिया।

A timeline of Shweta Tiwari's rift with ex-husband Abhinav Kohli Divorce, custody battle
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

21 साल की उम्र में बेटी पलक को दिया जन्म
श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका निजी जीवन उथल-पुथल भरा रहा है। जहां एक तरफ वो अभिनय की दुनिया में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं, वहीं दूसरी तरफ निजी जीवन में उनका दोनों पतियों के साथ विवाद गहराता रहा। श्वेता तिवारी ने 18 साल की उम्र में  राजा चौधरी से शादी की और 21 साल की उम्र में बेटी पलक को जन्म दिया। अपनी पहली शादी में श्वेता तिवारी को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने साल 2012 में राजा को तलाक दे दिया।

A timeline of Shweta Tiwari's rift with ex-husband Abhinav Kohli Divorce, custody battle
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। अभिनव और श्वेता की मुलाकात 'जाने क्या बात है' टीवी शो पर हुई थी। दूसरी शादी से श्वेता तिवारी को एक बेटा रेयांश है, जिसकी कस्टडी के लिए उन्हें अभिनव कोहली के साथ लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 का हिस्सा भी बनीं और इस शो को जीतने वाली पहली महिला प्रतिभागी भी रही। श्वेता ने खतरों के खिलाड़ी11, झलक दिखला जा, कॉमेडी नाइट्स जैसे रियल्टी शोज में भी हिस्सा लिया। अगली स्लाइड में पढ़िये पति से विवाद के 10 बिंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
A timeline of Shweta Tiwari's rift with ex-husband Abhinav Kohli Divorce, custody battle
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

अभिनव कोहली के साथ श्वेता की अनबन की टाइमलाइन
1- श्वेता की मुलाकात अभिनव से हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। इस जोड़ी ने 3 साल तक डेट किया।
2-  इसके बाद श्वेता और अभिनव कोहली ने साल  2013 में शादी कर ली। इसके करीब तीन साल बाद इस जोड़े ने बेटे रेयांश को जन्म दिया।
3- बेटे रेयांश के जन्म के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच अनबन की खबरें मीडिया की सुर्खियों में आने लगी।
4- श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली पर बेटी पलक के प्रति 'अनुचित व्यवहार' का आरोप लगाया।
5- साल 2019 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा के शिकार का आरोप लगाया और मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा।

 

विज्ञापन
A timeline of Shweta Tiwari's rift with ex-husband Abhinav Kohli Divorce, custody battle
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

6-  दिसंबर 2020 में अभिनव कोहली ने शिकायत दर्ज कराई कि श्वेता उसे अपने बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही है।
7- श्वेता ने सीसीटीवी फुटेज की एक वीडियो रिकॉर्डिंग साझा करके अभिनव पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वो उनसे बेटे रेयांश को छीनने की कोशिश कर रहा है।
8- इसके बाद 2021 में बेटे रेयांश की कस्टडी का केस श्वेता तिवारी ने जीत लिया।
9- इस फैसले के बाद श्वेता तिवारी ने कहा कि वो इस फैसले से संतुष्ट हैं।
10- उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से अभिनव कोहली उनका पीछा कर रहे थे। बेटे को लेकर हंगामा कर रहे थे। घर के दरवाजे तक आ जाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed