छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौतम रोडे अपना जन्मदिन 14 अगस्त को मनाते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। इसके अलावा गौतम रोडे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना अभिनय दिखा चुके हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको गौतम रोडे की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
गौतम रोडे ने इस तरह शुरू किया अपने अभिनय का सफर, 14 साल छोटी पत्नी की वजह से खूब रहे चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम रोडे का जन्म 14 अगस्त साल 1977 को दिल्ली में हुआ था, लेकिन कुछ सालों बाद उनका परिवार मुंबई आकर शिफ्ट हो गया। गौतम रोडे ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। वह पहली बार टीवी सीरियल 'अपना अपना स्टाइल' में दिखाई दिए थे। यह सीरियल साल 2000 में शुरु हुआ था।
इसके बाद गौतम रोडे ने छोटे पर्दे के एक से बढ़कर एक सीरियल्स में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। वह 'लकी', 'माता की चौकी', 'तेरी मेरी लव स्टोरी' में काम और 'नच बलिए' को होस्ट कर चुके हैं, लेकिन गौतम रोडे को असली पहचान टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' से मिली। टीवी सीरियल्स के अलावा गौतम फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
गौतम रोडे ने साल 2002 में फिल्म अनर्थ से बॉलीवुड में डेब्यू किया थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त, सुनील शेट्टी और प्रीति झंगियानी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म अनर्थ के बाद गौतम रोडे ने बॉलीवुड फिल्म 'अज्ञात' और 'अक्सर 2' में भी अभिनय किया। फिल्मी और टीवी सीरियल्स के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुके हैं।
गौतम रोडे उस समय काफी सुर्खियों में थे जब उन्होंने अपने से 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। उनकी पत्नी का नाम पंखुड़ी अवस्थी है। पंखुड़ी अवस्थी भी कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुकी हैं। गौतम रोडे और पंखुड़ी ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी। इन दोनों ने राजस्थान के अलवर के पैलेस में शाही शादी की थी। उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पढ़ें: भारतीय मूल की महिला को अमेरिका का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, कही ये बात