बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंक फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन जबर्दस्त तरीके से कर रहे हैं। इसी कड़ी में सनी और अमीषा पटेल टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस बीच होस्ट कपिल शर्मा ने अपनी मजेदार हरकतों से सभी का मनोरंजन किया और अमीषा और सनी देओल को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।
TKSS: कपिल शर्मा ने सनी देओल के 'तारा सिंह' के गेटअप का उड़ाया मजाक, एक्टर ने दिया चौंका देने वाला जवाब
शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कपिल सनी से पूछते नजर आ रहे हैं, 'हम कुछ दिनों से देख रहे हैं, पाजी जहां भी जा रहे हैं तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं। तो अर्चना जी पूछ रही थी कि पाजी, आप अपनी गाड़ी में आये हो आज या ट्रक चला के आये हो।”
इसके बाद सनी के जवाब ने अर्चना समेत सेट पर मौजूद सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अर्चना की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, 'मैंने सोचा कि अगर मुझे उसे अपने साथ ले जाना है तो बेहतर होगा कि मैं ट्रक से जाऊं।' जारी किए गए इस प्रोमो के अंत में, दोनों स्टार्स शो के कलाकारों के साथ मंच पर आए और "मैं निकला गड्डी लेके" और "उड़ जा काले कावा" गाने पर जबर्दस्त डांस किया। शो के आगामी एपिसोड के इस प्रोमो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
एक फैन ने कहा, “वाह, अमीषा पटेल को वापस देखकर बहुत खुशी हुई! वह मेरी पसंदीदा थीं और अब भी मेरी पसंदीदा हैं। इस एपिसोड के लिए उत्साहित हूं!!'' एक अन्य ने लिखा, "केवल 90 के दशक के बच्चे ही सनी पाजी को इस भूमिका में वापस देखने की भावना को समझ सकते हैं।"
Ishaan Khatter: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
बता दें कि 'गदर 2', 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है, जो 2001 में रिलीज हुई थी। अनिल शर्मा के निर्देशिन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें