{"_id":"64aa7fb265760a6637002bc3","slug":"pippa-actor-ishaan-khatter-speaks-on-khaali-peeli-and-phone-bhoot-failure-says-life-is-series-of-ups-and-down-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishaan Khatter: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ishaan Khatter: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
Sun, 09 Jul 2023 03:12 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 09 Jul 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान खट्टर ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' और 'धड़क' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत की। मगर, इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में दम दिखाती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी पिछली रिलीज दो फिल्में 'खाली पीली' और 'फोन भूत' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हुईं। हाल ही में इस बारे में ईशान खट्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव से नहीं डरते
ईशान खट्टर करियर में आने वाले उतार-चढ़ावों से निराश होने वालों में से नहीं हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी को असफलता के बाद सफलता तक पहुंचना होता है और आगे बढ़ना होता है। ईशान ने आगे कहा कि वह अपनी फिल्मों में लगातार सुधार करने पर ध्यान देते हैं और इसके अलावा अच्छी स्क्रिप्ट में पूरे इमोशंस डालने की भी कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Shahid Kapoor: पिता पंकज कपूर ने सुझाया था फिल्म 'जब वी मेट' का शीर्षक, वर्षों बाद शाहिद कपूर ने किया खुलासा
विज्ञापन
सुधार की कोशिश जारी
उन्होंने कहा कि वह यह दावा भी नहीं करेंगे कि उनके फिल्मों के चयन ने उन्हें एक अभिनेता के रूप में बेहतर बनाया है, क्योंकि यह दर्शक तय करते हैं। ईशान का कहना है कि उन्हें हर बार वहीं से शुरू करना होगा, जहां उन्होंने छोड़ा था और हर बार सुधार के साथ आगे बढ़ना होगा।
Akshay Kumar: माथे पर भस्म...गले में रुद्राक्ष माला, जटाधारी बने नजर आए अक्षय, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया
'पिप्पा' में आएंगे नजर
ईशान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यह फिल्म पहले बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि, अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। ईशान की 'पिप्पा' वॉर फिल्म है, जिसकी कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध पर आधारित बताई जा रही है।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: फिल्म के सेट पर रणवीर-आलिया ने की खूब मस्ती, करण जौहर का भी दिखा अलग अंदाज