{"_id":"5f1ee15e9df77205002826a4","slug":"fan-asks-shoaib-ibrahim-if-he-ever-felt-insecure-being-a-muslim-in-india-his-reply-was-epic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुस्लिम होने पर कभी भारत में लगा डर?' पाकिस्तानी फैन के सवाल पर इस जवाब से शोएब इब्राहिम ने जीता दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'मुस्लिम होने पर कभी भारत में लगा डर?' पाकिस्तानी फैन के सवाल पर इस जवाब से शोएब इब्राहिम ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shoaib Ibrahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेता शोएब इब्राहिम अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। शोएब और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। दोनों ही अपने फैंस का खूब ख्याल रखते हैं। अब ऐसे में हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर एक सवाल- जवाब का सेशल रखा। जिसमें उन्होंने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया है।
2 of 5
Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim,
- फोटो : social media
शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर हुआ है। दरअसल शोएब से उनके एक फैन ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देकर शोएब सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटने लगे।
3 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ सवाल जवाब का दौर शुरू किया। जिसमें उनके फैंस से उनसे कई मजेदार सवाल किए। जिसका जवाब भी शोएब ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। इसी बीच शोएब के एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे पूछा, 'एक मुस्लिम होने के नाते क्या आपको कभी भारत में इंसिक्योरिटी फील हुई?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोएब इब्राहिम
इस सवाल के जवाब में शोएब ने फैन से कहा- 'नहीं कभी भी नहीं। मैं एक प्राउड इंडियन मुस्लिम हूं।' फिर क्या था शोएब के इस जवाब से उन्होंने लोगों के दिल पर एक बार फिर से राज कर लिया। इस दौरान कई फैंस ने शोएब से दीपिका को लेकर भी सवाल किया। शोएब ने भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश ना करते हुए सभी सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि शोएब और दीपिका टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।