कोरोना वायरस के चलते इस बार सारे त्योहार फीके हैं। न ही बाजारों में रौनक है और न ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने मुसीबत बढ़ा दी है। ऐसे में राखी का त्योहार आने वाला है, इसके के चलते टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने घर पर ही लोगों को राखी बनाने का आइडिया दिया है।
दीपिका कक्कड़ ने घर बैठे दिया राखी बनाने का आइडिया, साझा किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कोरोना में भी वो लगातार इसी के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं। वो अक्सर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम नई-नई चीजें बनाना सिखाती हैं।
रक्षाबंधन का त्यौहार पास आ रहा है तो ऐसे में दीपिका ने घर पर ही कुछ चीजों की मदद से राखी बनाना सिखाया है। दीपिका ने सुई धागा, मस्टर्ड सीड और रिबन जैसी चीजों का इस्तेमाल कर एक खूबसूरत राखी बनाई है। उन्होंने राखी की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया है।
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
दीपिका ने इससे पहले अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद मनाई थी। दोनों ने इस मौके पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं जो खूब वायरल हुई थीं। दीपिका और शोएब का लुक लोगों का काफी पसंद आया था।
बता दें कि शोएब से पहले दीपिका ने पायलट रौनक सैमसन से शादी की थी। 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर दीपिका की मुलाकात शोएब से हुई थी। पति के साथ दीपिका का रिश्ता अच्छा नहीं था। इस वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था।
अब दिव्या दत्ता को बिजली कंपनी ने भेजा 51 हजार रुपये का बिल, शिकायत की तो मिला ये जवाब