सुपरस्टार हेलेन ने हमेशा ही अपने अभिनय, डांस और लुक्स से हमें प्रभावित किया है। वह इस सप्ताह सेलिब्रिटी कपल डांस रियलिटी शो - नच बलिए 9 में दिखाई देंगी। नच बलिए के इस हफ्ते के एपिसोड में, हेलेन ने कुछ दिलचस्प किस्से और अनुभव साझा किए जिन्हें जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। यह एक डांस रियलिटी शो है, इसलिए शो के होस्ट मनीष पॉल ने हेलेन से उनके पसंदीदा गाने के बारे में सवाल किया।
2 of 4
Helen
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस पर हेलेन ने कहा, ''व्यक्तिगत रूप से, मुझे 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' गाना बहुत पसंद है। मैंने जिस समय यह गाना सुना था, मुझे उसी समय यह पता चल गया था कि यह एक सुपरहिट गाना होगा। मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया। इसके अलावा ‘आ जाने जा’ की शूटिंग करते वक्त मैंने इस गाने में अपने कई सारे इनपुट भी दिए थे।'
3 of 4
Helen
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हेलेन ने कई दशकों तक अपने फैंस का मनोरंजन किया है, और अब 'नच बलिए 9' के प्रतियोगियों के लिए उन्हें प्रभावित करने का समय है।ऐसे में उन सभी प्रतिभागियों को अपनी सबसे अच्छी परफोर्मेंस देनी होगी। जोड़ियों के परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हेलेन ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि मैं इस जमाने का हिस्सा नहीं हूं, अगर होती तो ऐसे अद्भुत डांसर्स के बीच टिक ही नहीं पाती।“
4 of 4
Helen
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हेलेन, बॉलीवुड अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और शम्मी कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। 'नच बलिए 9' में वह अपनी सबसे बड़ी फैन से मिलीं और वह कोई और नहीं, बल्कि जज रवीना टंडन थी। रवीना ने कहा, “मैं हेलेन मैम की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। उन्होंने अपने डांस से हम सभी को प्रेरित किया है, लेकिन मैं हमेशा ही उनके फैशन सेंस की प्रशंसक रही हूं और उनको फॉलो किया है। मैं उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हूं और उनके साथ मंच साझा करने के लिए मैं बेहद आभारी हूं।“
यह भी पढ़ें:- BB13: तीसरे हफ्ते पारस के साथ स्वीमिंग पूल में उतरीं शहनाज-माहिरा, टीवी की ये बहू भी नहीं रहीं पीछे