फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divyanka Tripathi: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने उठाया था यह बड़ा कदम, बोलीं- जल्द ही बच्चा...

Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
सार

दिव्यांका त्रिपाठी ने वर्षों बाद शरद मल्होत्रा संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अभिनेत्री ने अपने बड़े खुलासे से हर किसी को हैरान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Divyanka Tripathi on dealing break up with Sharad Malhotra said I got engaged to myself almost adopted a baby
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक की एक्टिविटीज को लेकर दिव्यांका, फैंस का ध्यान खींचती हैं। अभिनेत्री फिलहाल विवेक दहिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हालांकि, वह शादी से पहले अभिनेता शरद मल्होत्रा संग रिश्ते में थीं। टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया, लेकिन दुर्भाग्य से इनका रिश्ता नहीं चल पाया, जिसके कारण इन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, अब दिव्यांका ने शरद संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। साथ ही इससे बाहर निकलने के अपने अनुभव को भी साझा करती नजर आई हैं। 

Divyanka Tripathi on dealing break up with Sharad Malhotra said I got engaged to myself almost adopted a baby
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने हालिया इंटरव्यू में शरद मल्होत्रा से अलगाव के बाद इस दर्द से बाहर निकलने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'मेरी मां ने मुझसे पूछा कि तुम बाहर प्यार क्यों ढूंढ रही हो, खुद से प्यार करो। मैं उस समय व्हीलचेयर पर थी। मैं और मेरी मां एक ज्वेलरी स्टोर पर गए और मैंने खुद के लिए एक एंगेजमेंट रिंग ली। मैंने खुद से सगाई कर ली। ये मेरे ब्रेकअप के बाद हुआ।' 

Divyanka Tripathi on dealing break up with Sharad Malhotra said I got engaged to myself almost adopted a baby
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे साझा किया, 'मैंने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट भी किया। अगर उस वक्त विवेक मेरी जिंदगी में नहीं आते तो मैं एक बच्चे को गोद ले लेती, क्योंकि मुझे प्यार और एक साथी चाहिए था। ये जरुरी नहीं कि प्यार एक तरह का ही हो। जब विवेक मेरी जिंदगी में आए तो मेरे लिए चीजें बदल गईं।'

Jawan Day 1 Collection: नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही ‘जवान’, एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi on dealing break up with Sharad Malhotra said I got engaged to myself almost adopted a baby
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

यह पूछे जाने पर कि क्या प्यार को दोबारा मौका देना मुश्किल था, दिव्यांका ने कहा, 'यह मेरी ओर से एक बहुत ही सचेत विकल्प था। जब मुझे फ्रैक्चर हुआ था, और मैं ये है मोहब्बतें पर काम कर रही थी, उस वक्त मेरी मां मेरे साथ रह रही थीं। मैं कई अन्य कार्यों के साथ-साथ प्रतिदिन काम भी कर रही थी। मैंने बहुत सारा काम अपने ऊपर ले लिया था, क्योंकि मैं अपना ध्यान भटकाए रखना चाहती थी। हालांकि, मेरी मां ने मुझे एहसास दिलाया कि मुझे खुद से प्यार करने की जरूरत है, और यह मेरे लिए एक अलग अवधारणा थी।

ED: नुसरत जहां के बाद अब एक और अभिनेत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला?
 

विज्ञापन
Divyanka Tripathi on dealing break up with Sharad Malhotra said I got engaged to myself almost adopted a baby
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई, और आखिरकार उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। उनकी प्रेम कहानी 8 जुलाई 2016 को शादी में तब्दील हो गई। फिलहाल यह जोड़ा खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है। कपल को अक्सर अपनी एक्टिविटी और तस्वीरों के जरिए फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed