टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। वहीं दर्शक लंबे समय से दयाबेन को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार कर रहे इन फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन यानि दिशा वकानी शो में कमबैक कर रही हैं।
2 of 5
disha vakani
- फोटो : social media
दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था। लेकिन इसके बाद खबर आई कि वो शो में लौटने के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर रही हैं। शो के निर्माता असित कुमार मोदी तमाम कोशिशों के बावजूद दिशा की शो में वापसी नहीं करा पाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सीरियल में एंट्री कर सकती हैं। शो के निर्माता असित मोदी और दिशा के बीच अब सबकुछ सेट हो गया है।
असित मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हम सकारात्मक हैं कि दिशा शो पर 'दयाबेन' के रूप में वापसी करेंगी। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। बार-बार हम उन्हें शो में वापस आने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, वह तैयार नहीं थीं और उन्होंने हमें बताया कि वह अपनी छोटी को कैसे छोड़ कर शूटिंग के लिए आ सकती हैं? लेकिन अब वह एक बार फिर से वापसी करने का मन बना चुकी हैं।'
5 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली भी पढ़ाई के चलते इस सीरियल को छोड़ चुकी हैं। उनकी जगह अब पलक सिधवानी आई हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
रजनीकांत से कभी नहीं मिला था 'तारक मेहता...' का ये एक्टर !, मुलाकात के बाद किया ऐसा रिएक्ट