'बिग बॉस सीजन 12' की विनर दीपिका कक्कड़ आजकल पति शोएब इब्राहिम के साथ सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं जिसे देखकर आपको किंग खान की याद आ जाएगी। दीपिका कक्कड़ की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दीपिका कक्कड़ पति शोएब के साथ शाहरुख खान की फिल्मों के फेमस पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
'बिग बॉस' विनर दीपिका कक्कड़ पर चढ़ा किंग खान का फिल्मी फीवर, पति संग दिए 21 साल पुराने पोज
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए दीपिका कक्कड़ ने एक खूबसूरत सा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में दीपिका ने शाहरुख खान की सुपरिहट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का फेवरेट डायलॉग लिखा। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। दीपिका कक्कड़ ने लिखा - 'प्यार दोस्ती है। जब तक वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त नहीं बन जाते, मैं उनसे प्यार कर ही नहीं सकती।'
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
इन तस्वीरों दीपिका कक्कड़ काले रंग के स्कर्ट टॉप के साथ जैकेट पहनी हुई हैं तो वहीं शोएब काले ट्राउजर के साथ गुलाबी रंग की जैकेट पहने हुए हैं। दीपिका और शोएब ने एक साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें आपको इन दोनों की दोस्ती के साथ-साथ प्यार की झलक भी दिखाई देगी।
इससे पहले दीपिका कक्कड़ पति शोएब के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गई थीं। दीपिका और शोएब की दरगाह की तस्वीरें भी सामने आई थीं। तस्वीरों में शोएब की बहन भी दिखाई दे रही थीं। दीपिका कक्कड़ ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस मौके पर दीपिका ने सलवार कमीज पहनी हुई थी और सिर पर नीले रंग का दुपट्टा डाला हुआ था। वहीं शोएब डेनिम जींस के साथ सफेद शर्ट पहने हुए थे।
To thank him for all that he has showered upon us 🙏🏻 😊 #blessed #ajmersharif
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on