सीरियल 'रामायण' के पुन: प्रसारण के वक्त से इसके कलाकार खबरों में बने हुए हैं। सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब दीपिका ने अपनी शादी की एक तस्वीर पोस्ट की है।
'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया दुल्हन बनीं आईं नजर, साझा की शादी की थ्रोबैक तस्वीर
View this post on Instagram
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
'रामायण' की लोकप्रियता के कुछ सालों बाद 1991 में दीपिका ने गुजराती बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। दीपिका के रिसेप्शन में सुपरस्टार राजेश खन्ना भी पहुंचे थे। कुछ समय पहले राजेश खन्ना के साथ की उनकी ये तस्वीर वायरल हुई थी। दीपिका के पति की कॉस्मेटिक कंपनी है। उनकी दो बेटियां जूही और निधि हैं।
बता दें कि 1985 में दीपिका ने मशहूर सीरियल 'दादा दादी की कहानी' में अहम किरदार निभाया। 'रामायण' से पहले वो रामानंद सागर के साथ सीरियल 'विक्रम और बेताल' में काम कर चुकी थीं। 'रामायण' ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उस दौर में लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे।
'रामायण' में सीता के किरदार के लिए चुना जाना उनके लिए उतना भी आसान नहीं था। इस किरदार के लिए लगभग 25 कलाकारों ने एक साथ स्क्रीन टेस्ट दिया था। दीपिका पहले से ही अभिनय में सक्रिय थीं इसलिए उनके लिए यह टेस्ट देना थोड़ा सा आसान रहा। टेस्ट में उनके संवाद, बोलने और चेहरे के हाव-भाव का ही नहीं, बल्कि उनके चलने फिरने का भी पूरा जायजा लिया गया था।
भारत में टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने कही ऐसी बात, ट्रोलर्स बोले- 'चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'