फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया दुल्हन बनीं आईं नजर, साझा की शादी की थ्रोबैक तस्वीर

Fri, 29 May 2020 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
dipika chikhlia share throwback marriage photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल 'रामायण' के पुन: प्रसारण के वक्त से इसके कलाकार खबरों में बने हुए हैं। सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब दीपिका ने अपनी शादी की एक तस्वीर पोस्ट की है।

dipika chikhlia share throwback marriage photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर
तस्वीर में दीपिका जयमाला लेकर खड़ी हैं, साथ ही उनके पति हेमंत टोपीवाला भी नजर आ रहे हैं। दीपिका ने इस दौरान हरे और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं उनके पति हेमंत ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है।

View this post on Instagram

Just wondering do you ever wat want know how I met my my husband #husband #wife#marraige#live# #faith#trust#love#life#bind#actor#actress#beautifullife#happiness#god#blessings

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on


 
dipika chikhlia share throwback marriage photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर

'रामायण' की लोकप्रियता के कुछ सालों बाद 1991 में दीपिका ने गुजराती बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। दीपिका के रिसेप्शन में सुपरस्टार राजेश खन्ना भी पहुंचे थे। कुछ समय पहले राजेश खन्ना के साथ की उनकी ये तस्वीर वायरल हुई थी। दीपिका के पति की कॉस्मेटिक कंपनी है। उनकी दो बेटियां जूही और निधि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dipika chikhlia share throwback marriage photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 1985 में दीपिका ने मशहूर सीरियल 'दादा दादी की कहानी' में अहम किरदार निभाया। 'रामायण' से पहले वो रामानंद सागर के साथ सीरियल 'विक्रम और बेताल' में काम कर चुकी थीं। 'रामायण' ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उस दौर में लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे।

विज्ञापन
dipika chikhlia share throwback marriage photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में सीता के किरदार के लिए चुना जाना उनके लिए उतना भी आसान नहीं था। इस किरदार के लिए लगभग 25 कलाकारों ने एक साथ स्क्रीन टेस्ट दिया था। दीपिका पहले से ही अभिनय में सक्रिय थीं इसलिए उनके लिए यह टेस्ट देना थोड़ा सा आसान रहा। टेस्ट में उनके संवाद, बोलने और चेहरे के हाव-भाव का ही नहीं, बल्कि उनके चलने फिरने का भी पूरा जायजा लिया गया था।

भारत में टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने कही ऐसी बात, ट्रोलर्स बोले- 'चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed