फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: दयाबेन के बाद क्या जेठालाल भी छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा? अकेले रह जाएंगे गोकुलधाम वासी

Thu, 30 Dec 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Dec 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Dilip Joshi Aka Jethalal breaks silence on quiting tarak mehta ka ulta chashma show
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता दिलीप जोशी ने अपने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से एक अलग पहचान बनाई है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज किसी भी परिचय के मौताज नहीं हैं। फिल्मों में कई बड़े सिातरों के साथ काम चुके अभिनेता अपने अभिनय के दम पर पिछले एक दशक से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

Dilip Joshi Aka Jethalal breaks silence on quiting tarak mehta ka ulta chashma show
दिलीप जोशी और दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

जेठालाल जल्द छोड़ सकते हैं शो

लंबे समय से चल रहे इस शो को तब बड़ा झटका लगा जब इसकी एक मुख्य किरदार दिशा वकानी उर्फ दयाबेन ने अपनी गर्भावस्था के कारण शो छोड़ दिया था। हालांकि, कई बार दयाबेन के वापस लौटने की खबरें सामने आईं। लेकिन अभी तक शो में उनकी वापसी नहीं हुई है। खैर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है और यह शो टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो में से एक बन गया है। हालांकि अब खबर आ रही है कि जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकते हैं।

Dilip Joshi Aka Jethalal breaks silence on quiting tarak mehta ka ulta chashma show
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप जोशी ने बताई अपने भविष्य की योजना

शो छाेड़ने की अटकलों के बीच अभिनेता दिलीप जोशी ने खुलकर अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुझे लगता है कि जब यह शो अच्छा चल रहा है, तो बेवजह इसे किसी और चीज़ के लिए क्यों छोड़ दिया जाए। मुझे इस शो की वजह से दर्शकों का इतना अपार प्यार मिला है और मैं इसे बिना वजह बर्बाद नहीं करना चाहता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Joshi Aka Jethalal breaks silence on quiting tarak mehta ka ulta chashma show
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप जोशी के पास नहीं था काम

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी ने बताया था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार जेठलाल के लिए साइन करने से पहले मेरे पास काम नहीं था। एक साल से अधिक समय तक मेरे पास कोई नौकरी नहीं थी। जिस धारावाहिक पर मैं काम कर रहा था वह ऑफ-एयर हो गया था। जिस नाटक का मैं हिस्सा था, उसका रनटाइम खत्म हो गया था। इसलिए, मेरे पास कोई काम नहीं था। यह कठिन समय था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए। लेकिन भगवान की कृपा से, तारक मेहता का उल्टा चश्मा मुझे ऑफर किया गया और यह इतना हिट हो गया कि पीछे मुड़कर नहीं देखा।"

विज्ञापन
Dilip Joshi Aka Jethalal breaks silence on quiting tarak mehta ka ulta chashma show
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में भी कर चुके हैं काम

दिलीप ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। तब से, वह 'ये दुनिया है रंगीन' और 'क्या बात है' सहित कई गुजराती नाटकों और टीवी शो में दिखाई दिए हैं। वह 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'खिलाड़ी 420', 'वन 2 का 4', 'हमराज', 'फिराक' और 'हम आपके हैं कौन..' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed