{"_id":"61cd27594517921c8d6748a4","slug":"bigg-boss-fame-shefali-jariwala-and-parag-tyagi-liplock-moment-airport-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: एयरपोर्ट पर ही पति संग लिप लॉक करने लगीं शेफाली जरीवाला, देखते ही यूजर्स बोले- ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Video: एयरपोर्ट पर ही पति संग लिप लॉक करने लगीं शेफाली जरीवाला, देखते ही यूजर्स बोले- ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली जरीवाला
- फोटो : Instagram
Link Copied
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाली और पराग त्यागी की रोमांटिक केमेस्ट्री के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार जताने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अपने पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) के साथ नजर आईं। शेफाली कहीं जा रही थीं इसलिए उनके पति उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। लेकिन इस बीच एयरपोर्ट पर ही दोनों एक दूसरे से लिप लॉक करने लगे।
2 of 5
शेफाली जरीवाला
- फोटो : Instagram
शेफाली का यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है। दोनों ने कैमरे के सामने ही एक दूसरे को कई बार किस किया। वीडियो को देखकर लग रहा है कि पराग शेफाली को जाने ही नहीं देना चाहते थे। फिर क्या ता सोशल मीडिया पर जैसी ही ये वीडियो आया दोनों को ट्रोल किया जाने लगा।
एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को शर्म नहीं आती ये कहीं भी शुरू हो जाते हैं। एक ने लिखा- क्या आपके पास घर नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कितना चीप लगता है ये सब, पब्लिक स्पेस में तो कमसे कम ये सब मत किया करो। एक ने लिखा है- 'इतना शोऑफ करने की क्या जरूरत है, शादीशुदा हो घर में बैठकर करो।'
शेफाली जरीवाला ने 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर और मॉडल पराग त्यागी से 2014 में शादी की है। शेफाली की ये दूसरी शादी है उनकी पहली शादी हरमीत सिंह से 2004 में हुई थी। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए।
शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं।बता दें कि साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद शेफाली जरीवाला सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखाई दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।