छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 22 फरवरी 2018 को अपने जीवन के प्यार शोएब इब्राहिम संग शादी के बंधन में बंधीं। सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के दौरान ही दीपिका का प्यार उनके को-स्टार शोएब के साथ परवान चढ़ा और दोनों ने आगे चलकर धर्म की दीवार को पार करते हुए अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। वहीं, शादी के 5 साल बाद जोड़े का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख साफ होता है कि एक्ट्रेस ने शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन कराया साथ ही अपना नाम भी बदल लिया।
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के लिए बदला था धर्म? जानें 'फैजा' नाम के पीछे का पूरा सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:19 PM IST
सार
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें दीपिका का नाम 'फैजा' लिखा नजर आ रहा है। आइए इसके पीछे की पूरी सच्चाई जान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन