छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सलमान खान का यह शो बीते शनिवार को शुरू हुआ था। अपने पहले दिन से ही बिग बॉस 14 सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच बिग बॉस ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट अभिनेता अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के बीच एक नया ट्विस्ट ला दिया है।
Bigg Boss 14: शो के पहले हफ्ते में ही आया बड़ा ट्विस्ट, अभिनव शुक्ला को पत्नी रुबीना के लिए करना होगा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन और इम्यूनिटी टास्क हो रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के बीच नॉमिनेशन और इम्यूनिटी को ट्विस्ट ला दिया है। कलर्स टीवी चैनल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़े दो प्रोमो वीडियो साझा किए हैं। जिसमें बिग बॉस अभिनव शुक्ला से रुबीना के लिए अपनी इम्यूनिटी छोड़ने के लिए शर्त रख रहे हैं।
दरअसल शो में रिजेक्ट कंटेस्टेंट होने की वजह से रुबीना को बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में रहना पड़ा रहा है। ऐसे में वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस अनुभव से कहते हैं कि नॉमिनेशन के लिए मिली इम्यूनिटी छोड़कर वह अपनी पत्नी रुबीना को बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट की तरह घर में एंट्री करवा सकते हैं। वीडियो में दिखाया है कि यह बात सुनकर रुबीना और अनुभव हैरान परेशान हो जाते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके अलावा दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान पवित्र और निक्की तंबोली आपस में भिड़ जाती हैं। बिग बॉस 14 से जुड़े यह दोनों वीडियो प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 अब तक के हर सीजन से अलग है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के अलावा इस बार तूफानी सीनियर्स के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पहुंचे हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन आठ के विजेता गौतम गुलाटी भी घर में एंट्री करेंगे। गौतम पिछले साल सीजन 13 में भी पहुंचे थे। वह थोड़े समय के लिए ही थे लेकिन खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शहनाज गिल के साथ उनकी मस्ती को लोगों ने बहुत पसंद किया था। गौतम गुलाटी ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। गौतम ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे दुख है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में नहीं जा सका क्योंकि मैं शूटिंग में बिजी था लेकिन सोच रहा हूं इन सब को जाने दूं फिर मारता हूं एंट्री जल्दी। अकेला। क्यों बिग बॉस?’
Sad that I could not join big boss last week because of shooting schedule per soch raha hu in sab ko jane do phir marta hu entry jaldi 👻 Akela 😂🦾🦾👶🏻👶🏻 kyun big boss ? @ColorsTV