फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee: एक्टिंग ही नहीं डांस में माहिर हैं देवोलीना, इस शो से घर-घर में हुई थीं फेमस

Mon, 22 Aug 2022 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Aug 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Birthday know about actress Career from Dance India Dance to Saath Nibhana Saathiya
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्य आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें घर-घर में पहचाना जाता है। वह हर साल 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1985 में असम में जन्मी देवोलीना इस साल अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म असम में एक बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने वहीं से हासिल की और बाद में आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली चली आईं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Devoleena Bhattacharjee Birthday know about actress Career from Dance India Dance to Saath Nibhana Saathiya
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
डीआईडी से की शुरुआत

यह बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि देवोलीना एक्टिंग के साथ डांस भी बहुत अच्छा कर लेती हैं। भरतनाट्यम में उन्होंने खास ट्रेनिंग ली हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। इस शो के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्हें टीवी धारावाहिकों के ऑफर मिलने लगे जिसकी वजह से देवोलीना ने अपने करियर को डांस से एक्टिंग की तरफ मोड़ दिया।

Devoleena Bhattacharjee Birthday know about actress Career from Dance India Dance to Saath Nibhana Saathiya
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
इस टीवी शो से हुई लोकप्रिय

साल 2011 में उन्होंने ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2012 में आए सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। इस शो में गोपी बहू के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है। बहुत कम समय में ही अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Birthday know about actress Career from Dance India Dance to Saath Nibhana Saathiya
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

देवोलीना को अगर टैलेंट का खजाना कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। डांसिग के साथ वह पढ़ाई में भी हमेशा आगे रही हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने बतौर फैशन डिजाइनर भी काम किया है। आम लोगों के बीच लोकप्रियता के वजह से उन्हेंं साल 2013 में बिग बॉस में भी हिस्सा लेने का मौका मिला। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed