टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया । कवि कुमार बेहद जिंदादिल इंसान थे और उन्हें खाने का बहुत शौक था ।
क्या डॉ हाथी को पहले से हो गया था अपनी मौत का आभास, आखिरी ट्वीट ने खोल दिया ये राज
डॉ हाथी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल है । वहीं 'तारक मेहता...' की शूटिंग भी रोक दी गई है । इसी बीच डॉक्टर हाथी का आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । जो उन्होंने करीब 2 साल पहले किया था ।
Kise ne kaha hai,Kal ho na ho.Mei kehta hu, Pal Ho na ho.Har Lamha jilo pic.twitter.com/xNlSuU0osk
— Kavi Kumar Azad (@KaviKumarAzad) June 8, 2016
कुछ समय पहले ही उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम किया था । इससे उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी । डॉ हाथी में बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा था । एक्टर के लिए वो अपने घर बिहार से भागकर मुंबई आ गए थे । कुछ समय तक पैसे ना होने की वजह से उन्हें मुंबई की सड़कों पर रातें बितानी पड़ीं ।
— Kavi Kumar Azad (@KaviKumarAzad) June 4, 2016
एक्टिंग के अलावा डॉ हाथी को कविताएं लिखने का भी शौक था । डॉ हाथी को साल 2000 में फिल्म 'मेला' में भी देखा गया था । वहीं 'तारक मेहता...' से वो पिछले 10 साल से जुड़े थे । डॉ हाथी के निधन से उनके फैंस में मायूसी छा गई है ।