फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की बिगड़ी तबीयत, करवाया कोरोना वायरस टेस्ट और फिर किया ये ट्वीट

Wed, 15 Jul 2020 07:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 15 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana is not feeling well waiting for covid 19 reports
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और मशहूर पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना के फैंस के लिए बुरी खबर है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब है। जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाया है। कोरोना वायरस अब तक कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों को अपना शिकार बना चुका है। ऐसे में हिमांशी खुराना की तबीयत खराब होने से उनके फैंस काफी परेशान हैं। 

Coronavirus Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana is not feeling well waiting for covid 19 reports
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी खुराना की तबीयत के बारे में उनकी मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। उनकी मैनेजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिमांशी खुराना के फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, हिमांशी खुराना बीते दो दिन से स्वस्थ महसूस नहीं कर रही हैं। उनका कोविड-19 का अभी टेस्ट हुआ है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।' 

Coronavirus Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana is not feeling well waiting for covid 19 reports
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

मैनेजर ने ट्वीट में हिमांशी खुराना की रिपोर्ट को लेकर आगे लिखा, 'रिपोर्ट के बारे में पता चलते ही हम आप सभी के साथ साझा करेंगे। इस समय हमारे परिवार और दोस्तों को मैसेज करना बंद करें और सुरक्षित रहें।' अपनी मैनेजर के ट्वीट पर हिमांशी खुराना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हम रिपोर्ट साझा करेंगे।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana is not feeling well waiting for covid 19 reports
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं हिमांशी खुराना की तबीयत के बारे में जानकर उनके कई फैंस काफी परेशान है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस मनोरंजन जगत की कई हस्तियों को अपना शिकार बना चुका है। 
 


 
 

विज्ञापन
Coronavirus Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana is not feeling well waiting for covid 19 reports
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सहित उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। वहीं टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। इनके अलावा साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता ध्रुव और उनकी पत्नी में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। 


पढ़ें: जानिए कितने फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो में देखें स्पेशल कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed