फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivaji Satam: ACP प्रद्युमन को नहीं मिल रहा है काम, बोले- 'ये मेरा दुर्भाग्य है कि घर बैठकर...'

Wed, 19 Jan 2022 10:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 19 Jan 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
'CID' Actor Shivaji Satam Aka ACP Pradyuman Says he was not getting any offers
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता शिवाजी साटम ने हाल ही में फिल्म के प्रस्ताव नहीं मिलने के बारे में बात की। अभिनेता ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्हें ज्यादातर 'पुलिस' के रोल ही ऑफर किए गए थे, जो वह अब और नहीं करना चाहते थे। अभिनेता ने यह भी जानकारी दी कि वह लोकप्रिय शो सीआईडी में वापसी कर सकते हैं लेकिन एक अलग प्रारूप में। '

'CID' Actor Shivaji Satam Aka ACP Pradyuman Says he was not getting any offers
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

मैं एक ही भूमिका को बार-बार नहीं कर सकता - शिवाजी
एक साक्षात्कार में, अभिनेता शिवाजी साटम ने खुलासा किया कि मुझे कोई ऑफर नहीं मिल रहा था। मुझे कोई रोल ऑफर नहीं किया जा रहा था। एक या दो प्रस्ताव थे लेकिन वे दिलचस्प नहीं थे और मैंने हमेशा से ऐसे प्रोजेक्ट किए हैं, जिन्हें करने में मुझे मजा आता है। मुझे लगता है कि मुझे टाइपकास्ट किया गया था। क्योंकि मुझे सिर्फ "पुलिस" के रोल ही ऑफर किए जा रहे थे। मैं लगभग दो दशकों से पुलिस का किरदार निभा रहा हूं और अब मैं एक ही भूमिका को बार-बार नहीं निभा सकता।

'CID' Actor Shivaji Satam Aka ACP Pradyuman Says he was not getting any offers
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सीआईडी में करेंगे वापसी?
शिवाजी साटामा ने अपने लोकप्रिय शो सीआईडी के बारे में भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर शो शुरू होता है, तो मैं इस रोल को करने के लिए सबसे पहले खड़ा रहुंगा। मैं एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाते-निभाते नहीं थक रहा। बल्कि घर में खाली बैठे रहने से थकान हो रही है। उन्होंने स्क्रीन पर सीआईडी की वापसी के बारे में भी बताया और कहा कि निर्माता शो को पर्दे पर वापस लाने पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन एक अलग प्रारूप में। कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। परियोजना पर अभी भी बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
'CID' Actor Shivaji Satam Aka ACP Pradyuman Says he was not getting any offers
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

शिवाजी साटामी के बारे में
बता दें कि शिवाजी साटम ने 1980 में लोकप्रिय टीवी सीरीज 'रिश्ते-नाते' से अपनी शुरुआत की और फिर 'फेमस ट्रायल्स ऑफ इंडिया', 'एक शून्य शून्य', 'ए माउथफुल ऑफ स्काई' और कई अन्य शो में दिखाई दिए। उन्होंने 'वास्तव', 'कुरुक्षेत्र', '100 दिन' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में भी काम किया। वह 1998 से सीआईडी में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने गोल्ड अवार्ड्स 2012 में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed