फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhavi Mittal: छवि मित्तल ने किया यूएफओ देखने का दावा, वीडियो शेयर कर कहा- कसम से वह एलियन ही था

Thu, 03 Nov 2022 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Nov 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
Chhavi Mittal Shares UFO Alien Spacecraft Spotted Viral Video of Halloween See Here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल कैंसर को मात देखकर अब खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली छवि हाल ही में अपने एक दावे की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने आसमान में यूएफओ देखा है। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है। 


Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Chhavi Mittal Shares UFO Alien Spacecraft Spotted Viral Video of Halloween See Here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'कसम से...मैंने हैलोवीन पर यूएफओ देखा।' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह धरती से रॉकेट की तरह आसमान में गया फिर कुछ देर हवा में रुकने के बाद यह बाईं ओर मुड़ गया...इस बाद .यह वापस उसी जगह पर आ गया। फिर लाल और हरा ब्लिंक करते हुए बाएं तरफ से गायब हो गया। मुझे नहीं पता था कि यूएफओ भी हैलोवीन पर भूतों की तरह नजर आते हैं। पर कसम से ऐसा हुआ है...मुझे विश्वास हो गया है कि यह एलियन ही था।'
Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)



 
Chhavi Mittal Shares UFO Alien Spacecraft Spotted Viral Video of Halloween See Here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

छवि के इस पोस्ट पर अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'प्लेन होगा मैडम।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह सैटेलाइट हो सकता है लेकिन आपको जो लगता है उसी के साथ आप खुश रहिए।' वहीं, एक यूजर ने इसे एलन मस्क का सैटेलाइट बताया।
Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का टीजर रिलीज, लोग बोले- ये क्या बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhavi Mittal Shares UFO Alien Spacecraft Spotted Viral Video of Halloween See Here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो छवि अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 'श्श्श्श्श...कोई है', 'तीन बहुरानियां', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' जैसे धारावाहिकों से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। छोटे पर्दे के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह 'एक विवाह ऐसा भी' और 'कैसे कहें' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं।
Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed