टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 इन दिनों कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। इस बार के कंटेस्टेंट बहुत ठंडे मालूम हो रहे हैं और शो की टीआरपी में इतनी गिरावट आई कि वो टॉप 20 की रेस से भी बाहर हो गया है। ऐसे में बिग बॉस से ही खबर आई है कि शो से बेघर हुए शिवाशीष और रोशमी बानिक एक साथ मौज मस्ती करते दिखे हैं...
बता दें कि घर से बेघर होने के बाद शिवाशीष और रोशमी बानिक को एक साथ देखा गया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही बिग बॉस के नियमों का पालन ना करने के चलते शिवाशीष को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं, रोशमी बिग बॉस 12 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। वह अपनी जोड़ीदार कृति वर्मा के साथ आई थीं। दोनों जोड़ी में बाहर हुई थी।
बात करें शिवाशीष और रोशमी की तो वे डिनर पर एक साथ नजर आए। उनकी कुछ फोटोज हैं जिसे रोशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रोशमी ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है इस प्यारे डिनर के लिए धन्यवाद अनूप जलोटा। बता दें कि अनूप ने ही यह पार्टी होस्ट की थी। वहीं, अनूप भी इस डिनर डेट पर मौजूद थे। तीनों ने यहां जमकर मस्ती की और बिग बॉस के घर की यादें भी तरोताजा की।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बीते कई दिनों से करणवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ एक दूसरे से कटे-कटे से रह रहे हैं। दीपिका घर में जहां सिर्फ और सिर्फ श्रीसंथ की ही बात मानती हुई दिखती हैं। ऐसे में उनका ही हर बार साथ देती हैं तो वहीं, करणवीर और श्रीसंथ के बीच हुई लड़ाई के बाद जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आई तो दीपिका ने करणवीर की जगह सीधे श्रीसंथ का नाम ले लिया।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सृष्टि रोड इस हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं।