{"_id":"5e1472458ebc3e8812751d8e","slug":"bigg-boss-season-3-winner-vindu-dara-singh-may-enter-the-bigg-boss-13-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: विकास गुप्ता के बाद शो में एक और पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री, आसिम की क्लास लगना तय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: विकास गुप्ता के बाद शो में एक और पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री, आसिम की क्लास लगना तय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विंदू दारा सिंह, आसिं रियाज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बॉस के घर के समीकरण कब बदल जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता है। बीते दिनों बिग बॉस के घर में पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी। विकास की एंट्री से घरवालों की सिट्टी-पिट्टी गुम सी हो गई थी। विकास घर में करीब 2 हफ्ते रहे थे। जिसके बाद बिग बॉस के आदेश से वो बेघर हो गए। विकास के बेघर होने के बाद कई कंटेस्टेंट्स ने राहत की सांस ली थी। अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एक्स विनर एंट्री करने जा रहे हैं।
2 of 5
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
वहीं हाल ही में खबरें सामने आ रही हैं कि बिग बॉस के एक और ऐसे पूर्व कंटेस्टेंट हैं जो इस घर में एक बार फिर से कदम रखने जा रहे हैं। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस सीजन 3 के विनर रहे विंदू दारा सिंह हैं। विंदू एक सीजन जीतने के बाद एक बार फिर से अब बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगे। हालांकि विंदू सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगे।
3 of 5
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विदू दारा सिंह इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में कदम रखेंगे। विंदू के घर में आने के बाद इस घर के पूरी तरह से समीकरण बदलने की संभावना है। साथ ही घरवालों को भी इससे जमकर झटका लगने वाला है। विंदू की अग्रेसिव छवि इस शो को काफी एंटरटेनिंग और दिलचस्प बना देगी। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
विंदू दारा सिंह बिग बॉस के हर सीजन पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते रहते हैं। बिग बॉस के घर में जो भी स्थिति निर्मित होती है विंदू उसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। वे अक्सर रश्मि, सिद्धार्थ और असीम को लेकर ट्वीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विंदू दारा सिंह, रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
इस सीजन में विंदू के पसंदीदा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला हैं। तो वहीं आसिम रियाज को विंदू कतई पसंद नहीं करते। ऐसे में लगता है विंदू के आने के बाद आसिम के लिए घर में रहना जरा मुश्किल हो सकता है। सोशल मीडिया पर विंदू और आसिम के भाई उमर की भी वॉर देखने को मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विंदू घर में आने के बाद किस-किस घरवाले की क्लास लगाते हैं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।