बिग बॉस में आज रात प्रियांक की घर में एंट्री होने जा रही है। लेकिन घरवालों को ये बिल्कुल भी नहीं मालूम कि घर से बेघर हुए प्रियांक शो में दोबारा लौटेंगे। चलिए बताते हैं कि प्रियांक की एंट्री से घर में क्या होगा आज का माहौल....
विकास और आकाश की लड़ाई में बीच में घुसकर आकाश पर हमला करने के चलते प्रियांक को घर से बेघर होना पड़ा था। प्रियांक ही बिग बॉस 11 से बाहर होने वाले पहले कन्टेस्टेंट थे। प्रियांक के साथ-साथ लड़कियों से बदतमीजी और गाली देने के चलते जुबैर खान को भी शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
आपको बता दें कि आज रात के शो में प्रियांक की एंट्री से घरवालें बिल्कुल आश्चर्य में पड़ने वाले हैं और बेनफाशा ही अकेली ऐसी कन्टेस्टेंट होगी जो उनकी एंट्री से बेहद खुश नजर आने वाली हैं और वहीं विकास को भी यकीन नहीं होगा कि उनका दोस्त प्रियांक दोबारा शो में लौटेगा।
बता दें कल रात (गुरुवार) के एपिसोड में आकाश और पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाली ढिचैंक पूजा को एक वायरल सॉन्ग बनाने को कहा गया जिसमें अर्शी भी शामिल हुई थीं। दरअसल, ये तीनों ही घर की कालकोठरी में कैद हैं।
आकाश और पूजा के इस वायरल सॉन्ग में घर के सदस्यों के नाम भी लिए जा रहे थे। लेकिन जब सपना का नाम आया तो वे गुस्से से लाल हो गईं। लेकिन पूजा ने खुद को बचाते हुए ये कहा कि इस सॉन्ग के बोल अर्शी ने लिखे हैं। इसके बाद तो सपना और अर्शी में जुबानी जंग छिड़ गई। बता दें कि इससे पहले सपना कभी भी इतने गुस्से में नजर नहीं आईं थी।