फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: निशांत के सपोर्ट में उतरीं मुस्कान की शमिता से हुई जबरदस्त बहसबाजी, हाथापाई तक पहुंची बात

Mon, 23 Aug 2021 11:27 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 23 Aug 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott ugly fight between muskan jattana and shamita shetty shocked contestants and fans
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों घर के सदस्यों के बीच जमकर लड़ाई, बहसबाजी और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का घर अपनी लड़ाईयों के लिए मशहूर रहा है और इसके ओटीटी वर्जन में भी ऐसी ही जमकर बहसबासी हो रही है। अब हाल ही में एक टास्क के दौरान अभिनेत्री शमिता शेट्टी की निशांत भट्ट और मुस्कान जट्टाना से जबरदस्त लड़ाई हो गई। दरअसल शमिता और निशांत के बीच शुरू से सब ठीक नहीं है, इस बात का खुलासा शो में पहले ही हो चुका है।



शमिता और मुस्कान में हुई लड़ाई

ऐसे में एक तरफ जहां टीम के कुछ लोग टास्क पूरा कर रहे थे तो वहीं शमिता और मुस्कान के बीच जोरदार बहस हो गई। निशांत के सपोर्ट में बोल रहीं मुस्कान शमिता से जबरदस्त भिड़ गईं और दोनों के बीच हाथा पाई होने लगी। अचानक बढ़ी इस लड़ाई से घर के बाकी सदस्य हैरान रह गए और सभी दोनों की लड़ाई खत्म करने आ गए।

Bigg boss ott ugly fight between muskan jattana and shamita shetty shocked contestants and fans
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता के साथ पंगा ले चुके प्रतीक शमिता को शांत कराते नजर आए जिस पर उन्होंने कहा कि मुस्कान ने उन्हें छुआ था। वहीं बाकी लोग मुस्कान को शमिता से दूर करते दिखे। इस लड़ाई के बीच प्रतीक और राकेश अपना टास्क भी पूरा करते रहे और बाकी लोग इन दोनों की बहस खत्म करान की कोशिश  में लगे रहे।


View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

Bigg boss ott ugly fight between muskan jattana and shamita shetty shocked contestants and fans
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस लड़ाई को देखकर दर्शक फैसला कर रहे हैं कि कौन सही है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स शमिता को समर्थन दिखा रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि मुस्कान का भी अपना प्वाइंट रखना सही है। अब इस बहसबाजी को लेकर भी सभी अपना अपना पक्ष रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott ugly fight between muskan jattana and shamita shetty shocked contestants and fans
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बता दें कि इससे पहले भी शमिता शेट्टी की शो में कई लोगों से पंगा हो चुका है। हाल ही में एक टास्क के दौरान शमिता की लड़ाई राकेश बापट से हो गई थी। टास्क के बीच वॉशरुम जाने की बात को लेकर शमिता राकेश पर नाराज होती दिखी थीं वहीं राकेश इस बहसबाजी को भी शांति से संभालते नजर आए थे। मुस्कान और शमिता की लड़ाई में भी राकेश काफी दूर दूर ही दिखे।

विज्ञापन
Bigg boss ott ugly fight between muskan jattana and shamita shetty shocked contestants and fans
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि शमिता शेट्टी पिछले काफी समय से अपनी बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा के मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है और वो यहां शो का हिस्सा बनी हुई हैं। वहीं शो की शुरुआत में जब शमिता की दोबारा एंट्री हुई थी तो फैंस ने इस पर नाराजगी भी जताई थी। दरअसल शमिता इससे पहले बिग बॉस के एक सीजन  में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed