बिग बॉस ओटीटी को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। यह रियलिटी शो अब अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसी ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है।
हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घरवालों को अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिला। बीते दिनों दिखाई गए एपिसोड में दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद, नेहा भसीन की बहन राशि भसीन, प्रतीक की बहन प्रेरणा, राकेश की भतीजी ईशा और शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान शो में पहुंची प्रतीक की बहन प्रेरणा ने उन को अपनी और नेहा की दोस्ती के बीच एक पतली रेखा बनाने की चेतावनी दी।
2 of 5
बहन प्रेरणा के साथ प्रतीक
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में बहन प्रेरणा सहजपाल की एंट्री होते ही प्रतीक अपनी बहन को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। वह अपने दिल की बात कह कर रोने लगे। दरअसल, प्रतीक परेशान था क्योंकि वह अपनी मां को देखना चाहता था। लेकिन बिग बॉग के घर पहुंची उनकी बहन ने भाई को अपने तरीके से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।
3 of 5
बहन प्रेरणा के साथ प्रतीक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान प्रेरणा ने प्रतीक को एक खास संदेश भी दिया। प्रेरणा ने प्रतीक से कहा कि हर दोस्ती में एक मर्यादा होती है, उसे याद रखें और उससे सावधान रहें। इस पर प्रतीक बताते हैं कि नेहा सिर्फ उसकी दोस्त है। वहीं, प्रेरणा कहती है कि 'हर चीज की एक सीमा होती है और यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है'।
4 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ही बहने के जाने के प्रतीक और नेहा के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, प्रतीक नेहा से कहते हैं कि वह रिश्तों से डरते हैं। वह यह भी कहते हैं अगर वे एक ही उम्र के होते तो उन्हें डेट करते। हालांकि,नेहा को प्रतीक की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रतीक को कहा कि वह उसके साथ 'कचरे का डब्बा' जैसा व्यवहार न करें। साथ ही नेहा प्रतीक से इस बारे में बातें स्पष्ट करने को भी कहती हैं। हालांकि, बाद में दोनों की सुलह हो जाती है।
5 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं।