फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके अश्मित पटेल और महक चहल की टूटी सगाई, बढ़ते विवाद के बाद हुए अलग

Sun, 12 Jan 2020 11:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex Contestent Mahek Chahal and Ashmit Patel called off their engagement
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके अश्मित पटेल और महक चहल की सगाई टूटने की खबर आ रही है। दोनों का रिलेशन बिग बॉस के घर में ही शुरू हुआ था। दोनों पांच साल से रिलेशन में थे। अब दोनों की सगाई टूटने की खबर फैंस के लिए हैरान करने वाली है। 2017 में सगाई होने के बाद से ही दोनों साथ रह रहे थे।

Bigg Boss ex Contestent Mahek Chahal and Ashmit Patel called off their engagement
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

लेकिन पिछले दो महीने से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। दोनों बात बात पर लड़ते थे ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला करना ही ठीक समझा। खबरों की मानें तो साल 2018 में अश्मित और महक डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन दोनों ने रिश्ते में कंपैटिबिलिटी कम होने के कारण इस शादी को आगे खिसकाने का फैसला लिया गया।

Bigg Boss ex Contestent Mahek Chahal and Ashmit Patel called off their engagement
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

बॉम्बे टाइम्स ने जब इस बारे में महक से बात की तो उन्होंने कहा अश्मित और वह अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अश्मित को छोड़ दिया है। मुझे यह कदम उठाना पड़ा और मैं इस रिश्ते से बाहर आ गई।' इस बारे में अश्मित ने भी कहा, 'हां, यह सच है कि अब हम साथ नहीं हैं। मैं इस मुद्दे पर हमारी निजता का सम्मान किए जाने का अनुरोध करता हूं और इस पर और कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex Contestent Mahek Chahal and Ashmit Patel called off their engagement
महक चहल - फोटो : Twitter

अश्मित बिग बॉस-4 में नजर आए थे वहीं महक चहल बिग बॉस 5 की रनर अप रहीं थीं। अश्मित पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस और रिया सेन के साथ अपने अश्लील एमएमएस को लेकर बदनामी झेल चुके हैं। दूसरी ओर बिग बॉस में आने के बाद महक चहल को सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में काम करने का मौका मिला था।

विज्ञापन
Bigg Boss ex Contestent Mahek Chahal and Ashmit Patel called off their engagement
ashmit patel

अश्मित ने स्पेन के एक रेस्तरां में महक को शादी के लिए प्रपोज किया था। अश्मित ने अपने घुटनों के बल बैठ कर महक को अंगूठी पहनाई और शादी के लिए पूछा। उनका ये अंदाज महक को इतना पसंद आया कि बिना एक मिनट की देरी किए उन्होंने भी झट से हां कर दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed