बिग बॉस सीजन 13 में होने वाले हर बड़ी खबर लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती है। घर में चल रहे ड्रामे पर हर किसी की अपनी राय होती ही है चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर कोई सेलेब्रेटी। वह अलग अलग अंदाज से अपनी प्रतिक्रिया देता है। इस बार भी बिग बॉस सीजन 9 के विजेता और रियलिटी शो के किंग के नाम से जाने वाले प्रिंस नरूला का सिद्धार्थ शुक्ला पर एक चौंकाने वाला कमेंट आया है। पत्नी युविका की राय उनसे अलग है।
2 of 5
prince narula and yuvika chaudhary
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर घर में रह रहे सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कमेंट किया है। प्रिंस का मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला का ज्यादा हो रहा है। वो सिद्धार्थ शुक्ला के अड़ियल और बदतमीज अंदाज से बिलकुल भी खुश नहीं है। प्रिंस को लगता है कि सिद्धार्थ गलत तरीके से अपनी बात रखते हैं और बात बात पर सिर्फ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि प्रिंस की पत्नी युविका चौधरी की सोच प्रिंस से बिलकुल अलग है।
3 of 5
prince narula and yuvika chaudhary
- फोटो : twitter
युविका को सिद्धार्थ शुक्ला बिलकुल सही लगते हैं। युविका मानती हैं कि सिद्धार्थ जो करते हैं उसके पीछे वाजिब वजह होती है। प्रिंस और युविका की सोच में इतना फर्क देखकर फैंस भी इस का पूरा मजा ले रहे हैं । कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो लिखा कि एक पति कभी भी अपनी पत्नी की तरह नहीं सोचता है। प्रिंस और युविका दोनों ही बिग बॉस के घर में रह चुके हैं और दोनों यहीं पर मिले थे। हाल ही में दोनों ने नच बलिए के नौवें सीजन को जीत लिया है।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बिग बॉस के घर की बात करें तो घर में बहुत बवाल चल रहा है। बिग बॉस के दिए गए नए टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से आक्रामक हो गए थे और टास्क के दौरान उन्होंने खींचातानी में माहिरा शर्मा को जोर से धक्का दे दिया था जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। बिग बॉस की तरफ से रिलीज हुए प्रोमो में दिखाया गया था कि इस बार सिद्धार्थ शुक्ला ने हद पार कर दी थी जिससे बिग बॉस भी नाराज हो गए थे।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला की इस हरकत पर आज फैसला सुनाएंगे। प्रोमो को देखकर लगता है कि इस बार सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बेघर कर दिया जाएगा। घर में अब आगे क्या होगा इसका पता तो आज के एपिसोड में लगेगा लेकिन इतना तो तय है कि इस बार बिग बॉस लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी भी बिग बॉस में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BB13: सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने की खबरों के बीच Twitter पर भिड़े माहिरा के फैंस, निकाल रहे भड़ास