Bigg Boss 16: टीना और शालीन की दोस्ती में आई दरार, जानें 18वें दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ
ताजा एपिसोड में प्रियंका साजिद खान से नाराज नजर आती हैं। यह नाराजगी अंकित से अलग होने को लेकर है। इस दौरान प्रियंका की बहस नए कैप्टन शिव से भी होती है। प्रियंका कहती नजर आती हैं कि वह अंकित से हमेशा जुड़ी रहेंगी। इस बीच अंकित प्रियंका के सामने अपनी भावनाएं जाहिर कर देते हैं। वहीं, दूसरी ओर टीना और शालीन के बीच दरार दिखने लगी है। निमरित और टीना एक दूसरे से बात करते हैं कि शालीन डबल गेम खेल रहे हैं। तभी बिग बॉस मान्या और सुंबुल को फेस मास्क हटाने की इजाजत दे देते हैं। साथ ही बिग बॉस शालीन, सुंबुल और मान्या के नॉमिनेशन की घोषणा भी कर देते हैं।
Haryanvi Dancers Networth: सपना चौधरी ही नहीं, हरियाणा की इन डांसर्स की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इसके बाद अगले दिन की शुरुआत होती है। सुबह-सुबह गौतम सुंबुल को ताना देते हुए नजर आते हैं। सुंबुल यह बात शालीन को आकर बताती हैं और कहती है कि इसमें टीना भी शामिल थी। यह सुनकर शालीन भड़क जाते हैं और गौतम से जमकर बहस शुरू कर देते हैं। दोनों के बीच बयानबाजी इतनी बढ़ जाती है कि गौतम यह तक कह देते हैं कि शालीन 18 साल की बच्ची को बहका रहे हैं। इस बीच टीना और सुंबुल मामले को ठंडा करने की कोशिश करती हैं लेकिन बात बिगड़ती चली जाती है।
Star Couples: जब तलाक लेकर अलग होने जा रहे थे ये सितारे, किसी ने बच्चों तो किसी ने प्यार की खातिर बदला फैसला
इसके बाद बिग बॉस राशन के लिए एक टास्क की घोषणा करते हैं। इसके मुताबिक साजिद और अब्दु की सब्जी और राशन की दुकान है। वहीं, शिव के पास पावर है कि वह दुकान बंद करवा सकते हैं। इस टास्क के लिए सभी गार्डन एरिया में इकट्ठा हो जाते हैं लेकिन तभी लाइन को लेकर अर्चना और स्टेन में बहस शुरू हो जाती है। टास्क में शालीन सौंदर्य और गौतम बाजी मारते नजर आते हैं। लेकिन अर्चना की वजह से शिव दुकान बंद करवा देते हैं। इसके बाद शालीन और टीना में तीखी बहस देखने को मिलती है। शालीन की बात पर टीना के आंसू नहीं रुकते हैं।
Superhit Directors: हिट मशीन हैं ये भारतीय निर्देशक, आज तक एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप
इस बीच टास्क का दूसरा राउंड शुरू हो जाता है। शालीन और गौतम दुकान से काफी चीजें उठा लेते हैं। बाद में शिव घंटी बजा देते हैं। इस दौरान प्रियंका और अंकित को ज्यादा कुछ नहीं मिलता है। वहीं अर्चना शिव से नाराज नजर आती हैं और कहती हैं कि सबके कर्म उसके आगे आएंगे। इसके बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि दुकान बंद हो चुकी है इसलिए अब जितना भी सामान बचा है वह अब्दु, शिव और साजिद का है। इसी के साथ बिग बॉस का एक और दिन गुजर जाता है।
Mirzapur 3: 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में दिखेगा माधुरी भाभी का दबंग अवतार, ईशा तलवार ने पूरी की शूटिंग