मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से काफी रंगीन दिखती है, लेकिन असल में यह काफी अलग होती है। बाहर से एकदम खुश दिखने वाले ये सितारे अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ वर्षों बाद ही टूटने के कगार पर आ गई थी। वहीं, कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं, जिन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और आज साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आखिरी वक्त पर अपने तलाक के फैसले को बदल दिया।
Star Couples: जब तलाक लेकर अलग होने जा रहे थे ये सितारे, किसी ने बच्चों तो किसी ने प्यार की खातिर बदला फैसला
धनुष और ऐश्वर्या
कुछ समय पहले ही धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर तलाक लेने की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में अपने परिजनों की सलाह मानकर तलाक के फैसले को वापस ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों के समझाने के बाद स्टार कपल ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है।
Low Budget Films: 'कांतारा' ही नहीं इन मिनी बजट फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई, आमिर-अक्षय के भी छुड़ाए छक्के
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन कहा जाता है कि पहले बेटे के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और वह एक साल तक एक-दूसरे से अलग रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त नम्रता ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका दिया।
Karisma Kapoor: फिल्मों से दूर रहकर भी लग्जरी लाइफ गुजारती हैं करिश्मा कपूर, जानें कैसे उठाती हैं इतना खर्च
किच्चा सुदीप और प्रिया
किच्चा सुदीप ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया से शादी की थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी सान्वी हुई। लेकिन फिर दोनों के बीच मतभेद होने लगे और शादी के 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का मन बना लिया। मामला कोर्ट में गया, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वो अपनी बेटी और एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। फिर 2017 में प्रिया ने तलाक की अपनी अर्जी को वापस ले लिया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया तलाक लेने वाले थे। आलिया ने नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में खूब बातें हुई थीं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपने फैसले पर विचार किया और अपनी शादी को दूसरा मौका दिया।
Vaishali Thakkar: हॉस्पिटल से वैशाली ने लोगों को समझाई थी जिंदगी की कीमत, पुराना वीडियो देख सबकी आंखें हुईं नम