{"_id":"63640e35429e2351ee1ee100","slug":"bigg-boss-16-shaleen-bhanot-abuses-gautam-vij-both-actors-gets-into-bitter-fight-over-captaincy-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने गौतम विज को जमकर दीं गालियां, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भिड़े दोनों एक्टर्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने गौतम विज को जमकर दीं गालियां, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भिड़े दोनों एक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
सार
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर घमासान युद्ध देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर घमासान युद्ध देखने को मिला। बीते कुछ एपिसोड्स से बिग बॉस के घर में कई सदस्यों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में लेटेस्ट एपिसोड में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में एक और दोस्ती टूटती दिखाई दी।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
दरअसल, बिग बॉस ने घर का नया कप्तान चुनने के लिए बीते हफ्तों भर के कैप्टन रहे शिव, निमृत, गौतम और अर्चना को इस हफ्ते घर का कप्तान चुनने का कार्य दिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य पूर्व कैप्टन के सामने अपनी दावेदारी पेश करते नजर आए। इस बीच शालीन भनोट टीना दत्ता की पैरवी करते हुए गौतम विज के पास बात करने पहुंचे। इस दौरान गौतम ने शालीन से बात करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई।
छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई नोकझोंक ने देखते-देखते बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया। बहस के दौरान जहां शालीन गौतम को जमकर गालियां देते नजर आए तो वहीं गौतम भी लगातार गुस्से में उनसे बहस करते दिखे। हालांकि इस दौरान गौतम ने शालीन को गाली ना देने की चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद शालीन लगातार उन्हें अपशब्द कहते रहे। इतना ही नहीं शालीन ने गौतम से यह तक कह दिया कि उनके सामने गौतम की कोई औकात नहीं है। साथ ही उन्होंने बहस के दौरान गौतम को सबके सामने धमकी भी दे डाली।
घर के सदस्य द्वारा लड़ाई खत्म कराने के बाद जब गौतम में सिगरेट पीने बाहर आए तो उन्हें धमकी देते हुए शालीन ने कहा कि शुक्र मनाओ तुम इस घर में जिंदा हो। यह बात सुनते ही गौतम एक बार फिर भड़क उठे और दोनों के बीच फिर से तकरार देखने मिली। वहीं, शालीन द्वारा लगातार गाली दिए जाने से नाराज गौतम ने बिग बॉस इसकी शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें घर में लगातार गाली दी जा रही है। वह अपने खिलाफ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते इसलिए इस बारे में जल्द ही कोई एक्शन लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।