फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: दर्शकों ने निमृत कौर पर तीखे सवालों से किया हमला, अभिनेत्री पर लगाया घर में ग्रुप बनाने का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 11:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 11:59 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार और रोचक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Nimrit Kaur was accused of forming groups in the house by audience
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार और रोचक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में अभिनेता शेखर सुमन एक बार फिर बिग बॉस बुलेटिन लेकर हाजिर हुए। इस दौरान शेखर ने ना सिर्फ इशारों ही इशारों में घर वालों पर निशाना साधा, बल्कि सभी सदस्यों का दर्शकों के सवालों से भी सामना कराया। इस दौरान दर्शकों ने अभिनेत्री निमृत कौर पर घर में ग्रुप्स बनाने का आरोप लगाया।

Bigg Boss 16: Nimrit Kaur was accused of forming groups in the house by audience
निमृत कौर - फोटो : Social media

कलर्स टीवी के शो छोटी सरदारनी फेम निमृत कौर से सवाल करते हुए दर्शक ने पूछा कि एक तरफ वह शो में यह कहती है कि घर में कोई भी ग्रुप नहीं है तो वहीं टास्क के दौरान हारने पर वह ग्रुप तोड़ने और जोड़ने की बात करती नजर आती हैं। उनके इस तरह के दोहरे व्यवहार से दर्शक काफी कंफ्यूज हो रहे हैं कि वह असल में किस तरह का खेल खेल रही हैं।

बिग बॉस के घर में निमरत कौर पर हुई जनता के सवालों की बौझार, प्रियंका ने कह डाली यह बात

Bigg Boss 16: Nimrit Kaur was accused of forming groups in the house by audience
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए निमृत घर में ग्रुप बनाने वाले दावों का खंडन करते हुए कहती हैं कि उन्हें अनावश्यक रूप से ही दोषी ठहराया जा रहा है। वह कभी भी घर में ग्रुप- ग्रुप नहीं करती हैं, लेकिन निमृत की बात खत्म होने से पहले ही प्रियंका ने बीच में उनकी बात काट दी। वह दर्शकों से सहमत होते हुए यह कहती हैं की घर में कुछ सदस्य ऐसे हैं, जो सभी के साथ रहते हैं, लेकिन घर में एक ऐसा ग्रुप मौजूद है, जो सोच समझकर खेल खेल रहा है।

शो से बाहर आते ही गोरी नागोरी पर फूटा श्रीजिता डे का गुस्सा, कहा- वह बहुत अहंकारी और नासमझ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Nimrit Kaur was accused of forming groups in the house by audience
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इसके अलावा इस दौरान निमृत ने शालीन के इरादों पर भी शंका जताते हुए कहा कि वह यह समझ नहीं पा रही है कि शालीन के मन में उनके और टीना को लेकर क्या चल रहा है और वह क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा साजिद खान भी आज के एपिसोड में सुंबुल से बात करते हुए शालीन के लिए उनकी फिलिंग्स के बारे में पूछते हैं जिस पर सुंबुल यह साफ करती है कि उनके मन में शालीन के लिए किसी भी तरह की कोई फीलिंग नहीं है।

Bigg boss 16: देश का मनोरंजन कर रही हैं अर्चना गौतम, सलमान खान ने भी कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed