फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में नए सदस्य की एंट्री से गदगद हुए कंटेस्टेंट्स, अब्दु के बर्ताव से निमृत नाखुश!

Mon, 26 Dec 2022 10:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Complains Sreejita de about abdu rozik behaviour Maahim to enter in bb house
निमृत, अब्दु - फोटो : Social media

'बिग बॉस 16' का बीता एपिसोड बहुत से लोगों के लिए खास रहा है। पिछले एपिसोड में छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की घर में एंट्री ने उनके फैंस और घरवालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। लेकिन इस बार अब्दु बीबी हाउस में एक अलग तेवर के साथ पहुंचे थे, जिससे साजिद खान और निमृत कौर अहलूवालिया नाखुश थे। अब्दु रोजिक इस बार साजिद और निमृत को किनारा करके शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ समय बिताते दिख रहे थे। वहीं अब शो के आगामी एपिसोड में निमृत कैप्टन रूम में श्रीजिता से अब्दु के बारे में बात करती दिखाई देंगी। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में एक नए सदस्य की एंट्री भी होने जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Complains Sreejita de about abdu rozik behaviour Maahim to enter in bb house
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बिग बॉस 16 से एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत श्रीजिता डे से अब्दु रोजिक के बारे में कंप्लेंट करती नजर आ रही हैं। कमाल की बात तो यह है कि श्रीजिता भी निमृत की हां में हां मिलाती दिखाई दे रही हैं। निमृत फिर कहती हैं कि उन्होंने अपना दोस्त खो दिया है। इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में आने का आदेश देते हैं। जब सभी इकट्ठा हो जाते हैं तो वह उनसे पूछते हैं कहते हैं कि अपने पालतू जानवर को कौन-कौन याद कर रहा है? बिग बॉस के इस सवाल पर  टीना, शालीन, निमृत, विकास और सौंदर्या चिल्लाते हुए अपना हाथ उठा देते हैं।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत पर स्नेहा वाघ ने जताया दुख, बोलीं- उन जैसा कोई नहीं देखा

Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Complains Sreejita de about abdu rozik behaviour Maahim to enter in bb house
बिग बॉस में हुई माहिम की एंट्री - फोटो : Social media

इसके आगे देखने को मिलता है कि बिग बॉस कहते हैं कि वह उनकी यह इच्छा पूरी करेंगे, जिसे सुन सभी चौंक जाते हैं। जहां सभी को लग रहा था कि बिग बॉस उन्हें उनके पालतू जानवरों से मिलाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और घर में एक नए सदस्य की एंट्री होती है। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता था, जिसका नाम माहिम है। माहिम के घर में एंट्री लेते ही सभी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से चीखने लग जाते हैं। फिर कुछ देर बाद उसके साथ खेलते दिखाई देते हैं। इस प्रोमो में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन की झलक भी देखने को मिली है। नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के सामने दो ऑप्शन हैं उन्हें या तो राशन चुनना होगा या फिर नॉमिनेशन। इस टास्क के दौरान निमृत और प्रियंका एक-दूसरे को नॉमिनेट करती हैं। इसके साथ ही टीना सुंबुल को नॉमिनेट करती हैं। 
Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत के बाद रीम शेख क्यों मांग रही हैं माफी? बोलीं- दुनिया ने सही नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Complains Sreejita de about abdu rozik behaviour Maahim to enter in bb house
सुंबुल, विकास - फोटो : Social media

इतना सब होने के बाद प्रोमो के आखिर में सुंबुलऔर विकास के बीच जमकर घमासान देखने को मिलता है।  दोनों एक-दूसरे को काफी कुछ कहते भी हैं। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं, काफी देर हो गई है और आप तीनों एक फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं इसलिए यह राशन घरवालों को नहीं मिलेगा। यह सुनते ही बाकी घरवाले गुस्सा हो जाते हैं।  
Christmas 2022: प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय तक, सितारों ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed