फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में फूट डाल रही हैं रश्मि देसाई, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Mon, 27 Dec 2021 02:31 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan asked in wkw that rashami desai provoke karan kundrra against tejasswi prakash read full story
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने खत्म होने पर है ऐसे में कई रिश्ते बिग बॉस के घर में बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं रिश्तों में से एक रिश्ता है रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश का। पहले हफ्ते तो दोनों के बीच में खूब दोस्ती देखने को मिली, लेकिन बढ़ते हफ्तों के साथ दोनों एक-दूसरे पर अक्सर गुस्सा करते हुए नजर आए। कई दफा ये भी देखने को मिला कि करण कुंद्रा के सामने रश्मि देसाई तेजस्वी की बुराई करती हुईं और उन्हें तेज-तराट बुलाती हुईं नजर आईं। रश्मि देसाई के आने से पहले तेजस्वी और उमर की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन उसमें भी दरार आई।



इंटरनेट पर पूछे गए तेजस्वी से सवाल

रश्मि देसाई तेजस्वी के बार-बार एक ही सवाल लगातार पूछने से काफी इरिटेट हो जाती हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा देखने को मिलता हैं। हाल ही में जब इंटरनेट पर आए सवालों के जवाब तेजस्वी को देने थे और उसमें घरवालों को अपनी सहमति और असहमति देनी थीं तो रश्मि देसाई तेजस्वी के एक सवाल से असहमत नजर आईं और उन्होंने करण कुंद्रा का नाम लेते हुए कहा कि वो उनका नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

bigg boss 15 salman khan asked in wkw that rashami desai provoke karan kundrra against tejasswi prakash read full story
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि ने बताया तेजस्वी का गेम

दरअसल तेजस्वी से ये पूछा गया कि क्या वो करण से हर्ट हुई हैं तो तेजस्वी ने इसका जवाब हां में दिया और कई घरवाले भी इससे सहमत नजर आए। लेकिन रश्मि देसाई तेजस्वी की बात से असहमत दिखीं और जब सलमान ने इसकी वजह पूछी तो रश्मि ने जवाब देते हुए कहा, ‘वो अपना गेम खेल रही है। मुझे लगता है वो अपने हिसाब से उसका नाम इस्तेमाल कर रही है, जाके बोल देगी निशु को की बात मत कर करण को पसंद नहीं है। राखी को जाकर कुछ बोल देगी। मैं उन्हें बाते करते हुए देखा है लेकिन सुनी नहीं है’।

bigg boss 15 salman khan asked in wkw that rashami desai provoke karan kundrra against tejasswi prakash read full story
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण और तेजस्वी के रिश्ते में आग लगाती हैं रश्मि

तेजस्वी के आगे अगला सवाल आया कि क्या रश्मि तेजस्वी के खिलाफ करण को भड़काती हैं। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘हां मुझे जिस तरह से आज जवाब मिला है कि मैं गेम के लिए करण का नाम इस्तेमाल कर रही हूं तो मुझे इस गेम में आगे बढ्ने के लिए किसी के नाम की जरूरत नहीं है, फिर वो करण कुंद्रा ही क्यों न हो। रश्मि देसाई करण को भड़काती हैं, लेकिन करण के पास अपना दिमाग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan asked in wkw that rashami desai provoke karan kundrra against tejasswi prakash read full story
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण तेजस्वी की बात से दिखें असहमत

जहां कई घरवाले तेजस्वी की बात से सहमत नजर आए तो वहीं करण तेजस्वी की बात से सहमत नहीं दिखें। करण ने कहा, ‘पहली बार ऐसी स्थिति आई थी जहां मैं और तेजस्वी भिड़े थे और मेरी दो बार रश्मि से बातचीत हुई है और रश्मि ने दोनों बार मुझे यही कहा है तुम दोनों को चीजें सुलझानी चाहिए, तुम दोनों बातचीत नहीं कर पाते। उसने मुझे तेजस्वी के खिलाफ नहीं भड़काया।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan asked in wkw that rashami desai provoke karan kundrra against tejasswi prakash read full story
रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

क्या तेजस्वी से जलती हैं रश्मि देसाई

इस टास्क के बाद सलमान खान ने घरवालों से थप्पड़ टास्क भी करवाया। जहां उमर और रश्मि को रूम में भेजा गया। रश्मि देसाई से तेजस्वी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। रश्मि देसाई से सलमान ने पूछा क्या वो तेजस्वी प्रकाश से जलती हैं जिसका जवाब देते हुए रश्मि ने तो न में जवाब दिया, लेकिन घर के कई सदस्यों ने कहा की रश्मि तेजस्वी से जलती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed