बिग बॉस 15 अपने खत्म होने पर है ऐसे में कई रिश्ते बिग बॉस के घर में बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं रिश्तों में से एक रिश्ता है रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश का। पहले हफ्ते तो दोनों के बीच में खूब दोस्ती देखने को मिली, लेकिन बढ़ते हफ्तों के साथ दोनों एक-दूसरे पर अक्सर गुस्सा करते हुए नजर आए। कई दफा ये भी देखने को मिला कि करण कुंद्रा के सामने रश्मि देसाई तेजस्वी की बुराई करती हुईं और उन्हें तेज-तराट बुलाती हुईं नजर आईं। रश्मि देसाई के आने से पहले तेजस्वी और उमर की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन उसमें भी दरार आई।
Bigg Boss 15: क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में फूट डाल रही हैं रश्मि देसाई, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
रश्मि ने बताया तेजस्वी का गेम
दरअसल तेजस्वी से ये पूछा गया कि क्या वो करण से हर्ट हुई हैं तो तेजस्वी ने इसका जवाब हां में दिया और कई घरवाले भी इससे सहमत नजर आए। लेकिन रश्मि देसाई तेजस्वी की बात से असहमत दिखीं और जब सलमान ने इसकी वजह पूछी तो रश्मि ने जवाब देते हुए कहा, ‘वो अपना गेम खेल रही है। मुझे लगता है वो अपने हिसाब से उसका नाम इस्तेमाल कर रही है, जाके बोल देगी निशु को की बात मत कर करण को पसंद नहीं है। राखी को जाकर कुछ बोल देगी। मैं उन्हें बाते करते हुए देखा है लेकिन सुनी नहीं है’।
करण और तेजस्वी के रिश्ते में आग लगाती हैं रश्मि
तेजस्वी के आगे अगला सवाल आया कि क्या रश्मि तेजस्वी के खिलाफ करण को भड़काती हैं। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘हां मुझे जिस तरह से आज जवाब मिला है कि मैं गेम के लिए करण का नाम इस्तेमाल कर रही हूं तो मुझे इस गेम में आगे बढ्ने के लिए किसी के नाम की जरूरत नहीं है, फिर वो करण कुंद्रा ही क्यों न हो। रश्मि देसाई करण को भड़काती हैं, लेकिन करण के पास अपना दिमाग है।
करण तेजस्वी की बात से दिखें असहमत
जहां कई घरवाले तेजस्वी की बात से सहमत नजर आए तो वहीं करण तेजस्वी की बात से सहमत नहीं दिखें। करण ने कहा, ‘पहली बार ऐसी स्थिति आई थी जहां मैं और तेजस्वी भिड़े थे और मेरी दो बार रश्मि से बातचीत हुई है और रश्मि ने दोनों बार मुझे यही कहा है तुम दोनों को चीजें सुलझानी चाहिए, तुम दोनों बातचीत नहीं कर पाते। उसने मुझे तेजस्वी के खिलाफ नहीं भड़काया।
क्या तेजस्वी से जलती हैं रश्मि देसाई
इस टास्क के बाद सलमान खान ने घरवालों से थप्पड़ टास्क भी करवाया। जहां उमर और रश्मि को रूम में भेजा गया। रश्मि देसाई से तेजस्वी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। रश्मि देसाई से सलमान ने पूछा क्या वो तेजस्वी प्रकाश से जलती हैं जिसका जवाब देते हुए रश्मि ने तो न में जवाब दिया, लेकिन घर के कई सदस्यों ने कहा की रश्मि तेजस्वी से जलती है।