फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई और उमर रियाज के बीच हुई लड़ाई, गेम को लेकर आमने-सामने आए दोनों

Wed, 22 Dec 2021 01:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rashami Desai and Umar Riaz fought both came face to face over the game
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और उमर रियाज के बीच का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों गेम में अक्सर एक साथ बैठे हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, टास्क में भी दोनों एक-दूसरे के लिए खेलते हैं। इन सबके बीच उमर रश्मि को हमेशा अपनी दोस्त बताते हैं लेकिन रश्मि देसाई ने कई बार उमर को पसंद करने की बात कही है, जिस वजह से घर में दोनों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वहीं, अब गेम की वजह से ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो गया है। रश्मि और उमर दोनों ही टिकट टू फिनाले टास्क से आगे जाना चाहते हैं, जिस वजह से सुबह-सुबह दोनों के बीच काफी बहस हुई।


 
हुआ ये कि इस हफ्ते हुए टिकट टू फिनाले टास्क में रश्मि देसाई, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश तीनों ने अपनी जगह बनाई थी और तीनों ही चाहते थे कि टास्क के दौरान उमर उनके लिए खेले। टास्क के बाद इसी बारे में रश्मि उमर से बात करती हैं।

Bigg Boss 15 Rashami Desai and Umar Riaz fought both came face to face over the game
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क से पहले तेजस्वी प्रकाश उमर से बात करने आती हैं और उस दौरान रश्मि वहीं पर मौजूद होती हैं। इसी बारे में उमर रश्मि को बताते हुए कहते हैं, ‘मैंने तेजस्वी को कहा था कि करण कुंद्रा ज्यादा डिजर्व करता है। वह 10 हफ्तों से यहां पर है। वो मेरा दोस्त है लेकिन खेल में मुझे वो अच्छा लगता है। वो हमेशा सपोर्ट करता है और वो तेरा भी सपोर्ट करता है।’

Bigg Boss 15 Rashami Desai and Umar Riaz fought both came face to face over the game
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर रश्मि कहती हैं, ‘मैं भी सपोर्ट करती हूं। मैंने तेजस्वी, करण और तुझे हमेशा सपोर्ट किया है।’ इस पर उमर कहते हैं, ‘तेरा कभी दिखा नहीं है।' उमर की ये बात सुनकर रश्मि देसाई भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि तुझे दिखता ही नहीं है कभी कुछ। लेकिन इस पर तुम ये नहीं बोल सकते कि मैंने कभी सपोर्ट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rashami Desai and Umar Riaz fought both came face to face over the game
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दोनों के बीच डिबेट वाले टास्क को लेकर भी बात होती है। इस पर रश्मि कहती हैं कि मैं दो बार अंदर जाना चाहती थी लेकिन राखी ने ऐसा नहीं करने दिया। रश्मि की इस बात पर उमर कहते हैं, ‘अपनी बात पर अड़ जाती। जब मैं अड़ता हूं तो पूरा घर हिला देता हूं। अगर अड़ना होता है तो जो करना है करो।’   

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rashami Desai and Umar Riaz fought both came face to face over the game
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रश्मि देसाई इस पूरी बातचीत के बाद तेजस्वी और करण कुंद्र के पास भी जाती हैं, जहां पर उन सबके बीच काफी बहस होती हैं। इस दौरान करण बताते हैं कि वह रश्मि पर पूरी तरह विश्वास नहीं करते, जिसके बाद उनकी और रश्मि की बात होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed