फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी की दोस्ती में आई दरार! दोनों के बीच हुई भयकंर लड़ाई

Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant and Devoleena Bhattacharjee fight fiercely before the mid week elimination task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अब काफी कम समय बचा हुआ है। इसी वजह से शो में मेकर्स रोजाना नए टर्न और ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं कंटेस्टेंट्स भी फिनाले की रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन में टिकट टू फिनाले टास्क हर हफ्ते देखने को मिल रहा है और इसी टास्क की वजह से ही कंटेस्टेंट्स घर में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है।



घर में देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत की दोस्ती काफी ज्यादा पॉपुलर है। दोनों एक साथ ही हर टास्क खेलती हैं और घरवालों का भी मिलकर सामना करती हैं लेकिन अब दोनों के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई है। दरअसल, बिग बॉस के घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, जो पांच एलिमिनेट सदस्य यानी करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले के बीच होगा।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant and Devoleena Bhattacharjee fight fiercely before the mid week elimination task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इस एविक्शन के लिए बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया, जिसमें कंटेस्टेंट को एक-एक करके गत्ते के बने बॉक्स में 28 मिनट तक बैठना था और समय का अनुमान उन्हें खुद लगाना था। इस दौरान बाहर मौजूद सभी सदस्य बॉक्स के अंदर बैठे कंटेस्टेंट का ध्यान भटका रहे थे। हालांकि, टास्क में कोई किसी की मदद नही कर सकता था लेकिन टास्क शुरू होने से पहले देवोलीना तेजस्वी की मदद कर रही थीं, जिस वजह से राखी सावंत भड़क गईं।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant and Devoleena Bhattacharjee fight fiercely before the mid week elimination task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत इस टास्क की संचालक बनीं। ऐसे में वह सभी को इस टास्क को अच्छा बनाने की बात कर रही थीं लेकिन देवोलीना इस टास्क के दौरान तेजस्वी की मदद करती दिखीं। वह तेजस्वी को बता रही थीं कि तेजस्वी कैसे अपने 28 मिनट का अनुमान लगा सकती हैं। इस दौरान राखी देवोलीना को मना करती हैं, लेकिन वह नहीं मानतीं, जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant and Devoleena Bhattacharjee fight fiercely before the mid week elimination task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राखी सावंत देवोलीना की दोस्ती पर सवाल खड़े करती हैं। वह देवोलीना से कहती हैं कि तुम मौका देखकर दोस्त बनाती हो। जब जिस इंसान की जरूरत होती है तभी उससे दोस्ती कर लेती हो। इस बात पर देवोलीना भी गुस्सा हो जाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस होती हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant and Devoleena Bhattacharjee fight fiercely before the mid week elimination task
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

हालांकि, इस दौरान राखी सावंत को प्रतीक सहजपाल शांत करवाने की कोशिश करते हैं लेकिन राखी सावंत उन्हें भी सुनाने लगती हैं। वह उन्हें ‘चम्चा’ तक कह देती हैं, जिस वजह से उन दोनों के बीच भी लड़ाई हो जाती है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed