टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने छठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में शो में हर रोज हो रहा हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के बीते एपिसोड में जहां अफसाना खान को उनकी हरकतों की वजह से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, अब अफसाना के जाने के बाद से ही घर बवाल जारी है। इसी बीच अब कैप्टन उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली।
कैप्टन बनने के साथ उमर वीआईपी जोन के मेंबर भी हैं। वहीं, प्रतीक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। इसी बीच आज प्रसारित हुए एपिसोड में किचन की ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई जमकर बहसबाजी नजर आई। जो आगे बढ़कर लड़ाई में बदल गई। इस दौरान दोनों की एक- दूसरे से झगड़ते हुए एक-दूसरे को खरी खोटी सुनाते दिखाई दिए।
2 of 5
उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
आज प्रसारित हुए शो के एपिसोड में दर्शकों को जमकर लड़ाई- झगड़े देखने को मिले। दरअसल, उमर की कैप्टेंसी के नाराज प्रतीक सहजपाल ने उनके खिलाफ आवाज उठाई। वहीं, प्रतीक के कैप्टेंसी पर सवा उठाने पर उमर भी गुस्से से आग बबुला हो उठे। उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रतीक को बावर्ची तक कह डाला।
3 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
प्रतीक पर गुस्सा निकालते हुए उमर ने कहा कि तू बावर्ची है और हर चीज में बीच में मत घुसा कर। इसके बाद बात यहीं खत्म नहीं हुई। उमर ने प्रतीक से कहा कि उन्हें उनका शुक्रियादा करना चाहिए नहीं तो वह टायलेट साफ कर रहे होते। इस पर प्रतीक उमर को सोच समझकर बोलने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं उमर प्रतीक से कहते हैं कि जब वह बोलते हैं तो उनकी क्लास के बारे में पता चलता है। उमर ने कहा कि तू जब बोलता है, तब दिखाता है तू कहां से है।
4 of 5
उमर रियाज
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
उमर की बात सुन प्रतीक गुस्से से भर से जाते हैं और कहते हैं कि वह उनकी फैमिली को बीच में ना लाए। वह गुस्से में उमर को अंगुली दिखाते हुए कहते हैं कि खानदार पर मत जाना और कहते हैं कि उन्हें गाली मत दे। इस दौरान दोनों ही गुस्से में अपना आपा खोते नजर आए और एक- दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाते दिखाई दिए हैं।
5 of 5
अफसाना खान
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, इससे पहले गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में अफसाना खान की चाकू वाली हरकत पर बिग बॉस नाराज हो गए। जिसके बाद अफसाना को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल, उन्होंने टास्क हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी, जिस पर एक्शन लेते हुए उन्हें घर से निष्कासित कर दिया गया।