बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते भी दर्शकों को साफ होते हुए नजर आ रहे हैं। शो के शुरुआती दिनों में घर में मौजूद लगभग हर कंटेस्टेंट भाईचारे के साथ गेम को खेलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब दोश्ती और दुश्मनी का रिश्ता घरवालों के बीच पूरी तरह साफ हो गया है और अब ये भी पता चल गया है कि, किस कंटेस्टेंट ने किसे अपनी प्रायोरिटी बनाया है। शो में ओटीटी के सीजन से ही प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट की दोस्ती चर्चा में रही है और इस सीजन में भी दोनों साथ खेल रहे हैं लेकिन अब शो में निशांत जय भानुशाली को अपना सबसे करीबी बताते नजर आए हैं। इतना ही नहीं, निशांत ने ये भी कहा है कि, खेल में जय उनकी प्रायोरिटी में नंबर एक पर है प्रतीक नहीं।
Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने जय भानुशाली को बताया अपनी ‘प्रायोरिटी’, प्रतीक के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन