{"_id":"61ccb6d62154cb084316e7b7","slug":"bigg-boss-15-devoleena-bhattacharjee-and-abhijeet-bichukale-had-a-heated-argument-angrily-actress-abused-abhijeet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच हुई जोरदार बहस, गुस्से में अभिनेत्री ने दी गाली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच हुई जोरदार बहस, गुस्से में अभिनेत्री ने दी गाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पहले ही एपिसोड से दर्शकों को इसमें नोकझोंक और तकरार देखने को मिल रही है। शो का यह सीजन अब अपने फिनाले के नजदीक पहुंच चुका है। ऐसे में सभी सदस्य काफी जद्दोजहद कर फिनाले में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शो में अभी तक सिर्फ राखी सावंत ही फिनाले में अपनी जगह बना पाई हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने कम समय में कौन सा सदस्य फाइनलिस्ट बनने में सफल हो पाता है।
शो के बाकी फाइनलिस्ट का नाम तय करने के लिए बिग बॉस भी लगातार सभी घरवालों को मौके दे रहे हैं। इसके तहत बिग बॉस की तरफ से सभी सदस्यों के लिए लगातार टिकट टू फिनाले टास्क आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि घरवालों की असहमति और विरोध के चलते शो के इस सीजन में लगातार टास्क रद्द होते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में डांस करने की वजह से बिग बॉस सभी सदस्यों पर नाराज होते नजर आए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज प्रसारित हुए एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले एक बार फिर एक दूसरे से लड़ते दिखाई दिए। दरअसल, शो के बीते एपिसोड में हुए टिकट टू फिनाले टास्क रद्द होने के बाद एक ओर जहां बिग बॉस सभी घर वालों पर गुस्सा करते दिखाई दिए। तो वहीं देवोलीना ने अभिजीत से जमकर बहस बाजी कर डाली।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के दिए टिकट टू फिनाले टास्क के तहत प्रतीक, देवलीना, निशांत और शमिता को नॉमिनेटेड सदस्यों के पास उपहार लेकर जाना था। वहीं, टास्क के मुताबिक दुकानदार बने करण, तेजस्वी, अभिजीत, उमर और रश्मि को यह अधिकार था कि वह इन उपहारों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में दुकानदार अभिजीत ने पहले ही राउंड में देवोलीना के उपहार को अस्वीकार कर दिया। बाद में टास्क रद्द होने पर देवोलीना अभिजीत से लड़ती दिखाई दीं। दोनों के बीच बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि देवोलीना ने उन्हें कुत्ता तक कह दिया। इतना ही नहीं देवोलीना यहीं नहीं रुकी उन्होंने यह तक कह दिया कि वह कुत्ते से भी गए गुजरे हैं और उनके जैसा दोस्त पालने से बेहतर है कि वह किसी गधे को पाल ले।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में दोनों बहस बाजी करते हुए किचन एरिया में पहुंच गए। बहस बाजी करते हुए देवोलीना ने अभिजीत से कहा कि वह उनके मुंह ना लगे। इस पर गुस्से में अभिजीत उनसे कहते हैं क्या करें लेगी. मारेगी मुझे? मार। इसके बाद गुस्से में अभिजीत ने गिलास तक फेंक दिया। हालांकि बाद में घर के सभी सदस्य उन दोनों को शांत करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।