फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: देवोलीना के साथ फिर बदतमीजी करते दिखे अभिजीत बिचुलके, कहा- मैं इमरान हाशमी वाला सीन….

Thu, 30 Dec 2021 01:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale was again seen misbehaving with Devoleena said lets do Emraan Hashmi scene
देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले में 2 हफ्ते से भी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं। शो के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले टास्क में एक- दूसरे से लड़ते भी नजर आ रहे हैं। शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से घर में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां घर के माहौल में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। तो वहीं, सदस्य के रिश्तो में भी काफी कुछ बदल सा गया है।

शो में बतौर वाइल्ड कार्ड ओए अभिजीत बिचुकले ने आते ही घर में हंगामे शुरू कर दिए थे। शो का हिस्सा बनने के बाद से ही वह लगातार किसी ना किसी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर अभिजीत शो में देवोलीना से बदतमीजी करते नजर आए। दरअसल, शो के गीत एपिसोड में देवोलीना और अभिजीत घर के गार्डन में बात करते दिखाई दिए।

Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale was again seen misbehaving with Devoleena said lets do Emraan Hashmi scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान बात करते हुए अभिजीत ने देवोलीना से कहा कि वह उनके साथ शाहरुख खान का सीन करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके साथ शावर सीन करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, इस दौरान बात को बदलते हुए देवोलीना ने कहा कि यहां काफी ठंडा है। इस पर अभिजीत उनसे कहते हैं कि मैं इमरान हाशमी बन जाता हूं और इमरान वाला सीन करते हैं।

Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale was again seen misbehaving with Devoleena said lets do Emraan Hashmi scene
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अभिजीत की यह बात सुन देवोलीना उनसे माफी मांगने को कहती हैं। लेकिन अभिजीत की बदतमीजी यहीं खत्म नहीं होती। वह देवोलीना से कहते हैं कि उन्हें घर में वेस्टर्न कपड़े पहनने चाहिए। इतना ही नहीं अभिजीत ने देवोलीना से यह तक कहा कि 'तुम तीखी मिर्ची लगती हो, बड़ा पाव की मिर्ची, ऐसे खा जाऊंगा तुझे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale was again seen misbehaving with Devoleena said lets do Emraan Hashmi scene
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अभिजीत के मुंह से ऐसी बात सुन प्रतीक देवोलीना से कहते हैं कि यदि उन्हें अभिजीत की इस टिप्पणी से कोई भी आपत्ति है तो उन्हें अभिजीत को रोकना चाहिए। हालांकि, देवोलीना ने प्रतीक कहा कि वह इस बारे में उनसे बाद में बात करेंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale was again seen misbehaving with Devoleena said lets do Emraan Hashmi scene
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब शो में अभिजीत बदतमीजी करते नजर आए हो। इससे पहले उन्होंने शमिता शेट्टी के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें पांव की जूती बोल दिया था। वही एक टास्क के दौरान देवोलीना की मदद के बदले उन्होंने उनसे किस तक मांग ली थी। जिसके बाद घर में जमकर बवाल और हंगामे देखने को मिले थे। अभिजीत की इस हरकत की वजह से सलमान खान ने भी उन्हें जमकर फटकार लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed