बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने पूरे खेल को एक रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने रुबीना दिलैक की जमकर क्लास लगाई। रुबीना ने बिग बॉस के एक टास्क को करने से मना कर दिया था। टास्क में घरवालों को बताना था कि रुबीना और निक्की तंबोली के बीच किसके दिमाग में ज्यादा ‘कचरा’ भरा हुआ है।
2 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
टास्क करने से मना करने के बाद सलमान खान कहते हैं कि आप कहें तो आपसे पूछकर सारे कार्य करवाए जाएं। सलमान, रुबीना और अभिनव से पूछते हैं कि क्या उन्होंने बिग बॉस को पहले देखा है? जिस पर रुबीना कहती हैं कि नहीं उन्होंने देखा जबकि अभिनव बताते हैं कि उन्होंने दो एपिसोड देखें हैं। सलमान पूछते हैं कि ‘जब आप कोई फिल्म या टीवी शो साइन करते हैं तो क्या बगैर स्क्रिप्ट पढ़कर साइन कर लेते हैं?’
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
सलमान, रुबीना से कहते हैं कि घर में तीन मौके आए जब वो टास्क जीतकर अपना सामान पा सकती थीं लेकिन वो नहीं कर पाईं। इसके बावजूद बिग बॉस की ओर से उन्हें दवाइयां और कपड़े पहुंचाएं गए। तब भी वो हर बात पर बिग बॉस को क्यों दोष मढ़ती रहती हैं? सलमान आगे कहते हैं कि ‘प्लीज इस बात को समझिए आपका मुकाबला बिग बॉस से नहीं है कंटेस्टेंट से है। आपको अपने पति से भी मुकाबला करना होगा हम सब यही देख रहे हैं कि आपको बिग बॉस के नियमों से समस्या है।'
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान के समझाने के बाद रुबीना और निक्की ने टास्क किया। इस दौरान एजाज खान, राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी, पवित्र पुनिया और जान कुमार सानू ने रुबीना का नाम लिया कि उनके दिमाग में ज्यादा कचरा भरा हुआ है। वहीं अभिनव शुक्ला, शहनाज देओल और जैस्मीन भसीन ने निक्की का नाम लिया।
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram: biggboss14spy
शो के आखिर में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते किसे सबसे कम वोट मिले। नॉमिनेटेड सदस्यों में इस हफ्ते शहजाद देओल, अभिनव शुक्ला और जान कुमार सानू को सबसे कम वोट मिले हैं। एक नया ट्विस्ट देते हुए सलमान कहते हैं कि फ्रेशर्स को यह निर्णय लेना होगा कि इन तीनों में से कौन बाहर जाएगा। अब सोमवार प्रसारित एपिसोड में यह पता चलेगा कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा।