बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत आई हैं धमाल मचाए हुए हैं। शो में राखी का मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यहां राखी सावंत ने कई बार अपने पति का जिक्र किया है। उन्होंने लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन रितेश से शादी की है हालांकि उनकी शादी की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें उनके पति का हाथ ही नजर आया था। बिग बॉस में राखी कह चुकी हैं कि वह रितेश से सभी को मिलवाएंगी। अब राखी के पति सामने आए हैं और अपनी पहचान छुपाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी सावंत के पति रितेश ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वह अपनी पहचान बताने के लिए तैयार हैं। यही नहीं अगर उन्हें मौका मिला तो वह बिग बॉस 14 में भी जाएंगे। रितेश ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मैंने निजी स्वार्थों की वजह से अपनी पहचान छुपाकर रखी। यह मेरी गलती है। मुझे यह डर लगता था कि दुनिया के सामने अपना रिश्ता और पहचान उजागर करने से मेरे खराब ह्यूमर के कारण मेरे शेयर्स पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।'
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
रितेश कहते हैं कि ‘राखी ने मुझसे शादी करके बहुत बड़ा अहसान किया है। वह बहुत अच्छी पत्नी है और मुझे अच्छे से समझती है। मैंने ही उससे गुजारिश की थी कि यह शादी छुपाकर रखे और वह राजी हो गई। उसने मेरी बात रखी। अब मैंने फैसला किया है कि अगर मौका मिला तो कैमरे के सामने आऊंगा और अपनी पहचान बताऊंगा। मैं सबको बताना चाहता हूं कि राखी के साथ मेरा क्या रिश्ता है।‘
4 of 5
राखी सावंत, निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस में राखी और निक्की के बीच चल रहे विवाद पर रितेश ने अपनी पत्नी का समर्थन किया है। उन्होंने निक्की तंबोली पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि, 'पूरी दुनिया को पता है कि निक्की की ये आदत रही है कि वे लड़कों को कोने में लेकर जाती हैं और फिर उनके साथ गठबंधन करती हैं।'
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि वैसे ये पहली बार नहीं है जब राखी के पति मीडिया के सामने आए हैं। वह एक बार पहले भी ऐसा कर चुके हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने केवल ये बात मीडिया के सामने कही थी कि उन्हें सुर्खियों में नहीं आना है। इस बार वह अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आए हैं। जिसे देख राखी के फैंस भी काफी हैरान हैं।